Direct Mutual Fund क्या होता है? Kotak Cherry App से 0% Commission पर खरीदें Direct Mutual Fund

Kishan Jha
0

दोस्तों अगर आप Mutual Funds इन्वेस्टमेंट करने को लेकर तैयार है। आप म्युचुअल फंड में SIP या LUMPSUM के तरीके से इन्वेस्टमेंट शुरू करने का सोच रहे है। आप म्युचुअल फंड में अपना  इन्वेस्टमेंट शुरुआत करने जा रहे है और आप कंफ्यूज है कि हम किस प्लेटफार्म पर जाकर इन्वेस्टमेंट करें। तो दोस्तों आज हम आपको इन्वेस्टमेंट करने को लेकर हम एक बेहतरीन एप्लीकेशन सजेस्ट कर सकते है। अगर आप इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है तो हमारे साथ बने रहिए आर्टिकल्स को पढ़िए। अगर यह इन्वेस्टमेंट App आपको पसंद आता है और आप म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्टमेंट करने का जोखिम लेना चाहते है तो ही आप इन्वेस्टमेंट करें। दोस्तों आज हम Kotak Cherry App की बात करने वाले है। 



यह एप्लीकेशन आपको म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने के लिए सही एप्लीकेशन हो सकता है। हम आपको बताएंगे कि Kotak Cherry एप्लीकेशन क्या है Kotak Cherry एप्लीकेशन में आप Mutual Funds में इन्वेस्टमेंट कैसे शुरू कर सकते है। हम आपको Kotak Cherry एप्लीकेशन में इन्वेस्टमेंट करना ही नहीं बताएंगे। बल्कि Kotak Cherry एप्लीकेशन के जितने भी फीचर्स और फंक्शन है सभी के बारे में अच्छे से आपको बताएंगे। साथ ही यह एप्लीकेशन विश्वसनीय कैसे है वह भी बताएंगे। ताकि आपको सभी बातें अच्छे से समझ आ सके। तो हमारे साथ बनी रहिए इस आर्टिकल्स को पढ़िए समझिए उसके बाद आप निर्णय लीजिए। 


Kotak Cherry App क्या है?


कोटक महिंद्रा ग्रुप का ही या एक इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन है जिसका नाम Kotak Cherry App दिया गया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप डायरेक्ट म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट कर सकते है। इसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था। इस एप्लीकेशन का प्ले स्टोर पर एक मिलियन से ज्यादा डाउनलोड और 4.6 का रेटिंग है। 


Kotak Cherry विश्वसनीय कैसे है 


Kotak Mahindra Advisor ने इस एप्लीकेशन को मार्केट के मुआयना करते हुए लॉन्च किया है। Kotak Cherry App में इन्वेस्टमेंट करने पर आपको कोटक महिंद्रा ग्रुप की विश्वास मिलती है। कंपनी का पत्ता 72 BKC, C 27, G Block, Bandra Kurla Complex, Bandra (E), Mumbai 400051 है। हम आपको नीचे बताने जा रहे है की यह भरोसेमंद कैसे है


1. SEBI Registered


भारत में शेयर बाजार और म्युचुअल फंड से जुड़ी सभी एप्लीकेशन SEBI से रजिस्टर्ड होता है। यह Kotak Cherry भी सेबी के द्वारा रजिस्टर्ड है। म्युचुअल फंड सेबी के सभी नियम और शर्तों को मानता है। SEBI शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स से जुड़ी सभी एप्लीकेशन और प्लेटफार्म को सेबी से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। सेबी शेयर बाजार और म्युचुअल फंड से जुड़ी सभी एप्लीकेशन और प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रखती है। ताकि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी न हो सके। 


2. No Hidden Charges 


यहां Kotak Cherry App में किसी भी तरीके का कोई भी छुपा हुआ चार्ज नहीं है। यानी कि कोई भी बिजोलिया या एजेंट को कमीशन नहीं जाता है। जो सेबी के तरफ से लीगल चार्ज है वहीं ग्राहकों पर लगाए जाते है। सभी प्रकार की फीस और चार्ज यहां पर पारदर्शी है।


3. Tax Saver 


यहां इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपना टैक्स भी बचा सकते है। क्योंकि यहां पर Tax Saver म्यूचुअल फंड्स में भी आप इन्वेस्टमेंट कर सकते है। जहां आपको ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरीके का कोई भी टैक्स नहीं लगेगा।



Kotak Cherry में Investment कैसे करें


यह एप्लीकेशन में डायरेक्ट म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने के लिए जाना जाता है। यहां आप कई सारी कंपनियों के म्यूचुअल फंड्स में अपना इन्वेस्ट कर सकते है। इस एप्लीकेशन में इन्वेस्टमेंट करने के लिए कुछ प्रक्रिया है जिसे आपको पूरा करना होता है। Kotak Cherry App में आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है।


रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको KYC करनी होती है। KYC करना अनिवार्य होता है। उसके बाद ही आप इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है। हम नीचे बता रहे है क्या-क्या प्रक्रिया है। इसे आपको पूरा करना होगा उसके बाद आप इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है।

  • App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
  • अपना मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें 
  • KYC वाले सेक्शन जाकर केवाईसी करें 

KYC कैसे करें -



Direct Mutual Fund क्या होता है?


डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स का मतलब होता है की आप किसी भी कंपनी का म्यूचुअल फंड्स किसी App की मदद से डायरेक्ट लेते है। जहाँ आपको 0% कमीशन पर म्यूचुअल फंड्स खरीदा जाता है। जैसे अगर कोई एजेंट या बिजोलिया के माध्यम से आपको 2% कमीशन पर म्यूच्यूअल फण्ड मिल रहा है तो वह डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स नहीं हुआ। Kotak Cherry App में आपको Direct Mutual Fund 0% कमीशन पर खरीदी है। 


अगर आप विशेषज्ञ है या किसी विशेषज्ञ से बात करें तो यह एप्लीकेशन आपके लिए सेफ है। क्योंकि आप यहां पर म्यूचुअल फंड्स खरीदने है जो कि आप किसी कंपनी से डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स खरीदी कर रहे है। तो आप यहां पर सुरक्षित है। क्योंकि यहां आपको इन्वेस्ट किए हुए पैसा सीधा म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास जाता है। यानी कि किसी कारण बस Kotak Cherry App बंद भी होता है। तो आप जिस कंपनी का म्यूचुअल फंड्स लिया है उनकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप फंड को रिडीम कर सकते है।


MUTUAL FUND में इन्वेस्ट कैसे करें


म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करना काफी आसान है। आप म्युचुअल फंड में दो तरीके से इन्वेस्टमेंट कर सकते है। पहला तरीका SIP होता है और दूसरा LUMPSUM होता है। अगर आप म्युचुअल फंड में पहली बार इन्वेस्टमेंट कर रहे है तो अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि SIP और LUMPSUM क्या होता है। 


SIP क्या होता है 


SIP का पूरा नाम Systematic Investment Plan होता है। जहां आप अपने हिसाब से किस्त में इन्वेस्टमेंट कर सकते है। आप Daily, Weekly, और Annually तारिक को अपनाकर म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते है।


LUMPSUM क्या होता है


इसमें आप One Time के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते है। यह खासकर बिगनर के लिए काफी बढ़िया होता है। जहां पर आप एक बार बड़ी या छोटी रकम लगाकर वन टाइम के लिए इन्वेस्टमेंट करते है और मार्केट की स्थिति की जांच करते हुए रिटर्न की आशा करते है।


₹100/ से म्यूचुअल फंड्स खरीदें 


यहां कई सारी ऐसी कंपनियां है जिनकी म्युचुअल फंड्स में आप ₹100/ से शुरुआत कर सकते है। यानी कि अगर आपके पास शुरू में इन्वेस्टमेंट करने के लिए पैसे नहीं है तो आप ₹100/ से अपना SIP के माध्यम से आप निवेश शुरू कर सकते है।


Kotak Cherry App Review -



निष्कर्ष 


हमने आपको बताया कि Kotak Cherry App क्या है। इसमें म्यूचुअल फंड में आप निवेश कैसे कर सकते है। आशा करता हूं कि आपको पूरी सही जानकारी मिली होगी। 


Disclaimer -


यह आर्टिकल शिक्षात्मक और सूचनात्मक के लिए लिखा गया है। मैं कोई प्रचार नहीं कर रहा हूं। म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक वित्तीय जोखिम है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ का राय - विचार जरूर ले। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का जोखिम आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। हम और हमारी वेबसाइट आपको म्युचुअल फंड में निवेश करने का विचार नहीं देते है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top