दोस्तों अगर आप एक ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस ढूंढ रहे है जिसमें आपको 1 साल में कितनी बार भी क्लेम करने के बाद भी आपकी जीवन बीमा कवर का पैसा खत्म ना हो। या फिर आप वह सुविधा खोज रहे है जिसमें आप जिस उम्र में इंश्योरेंस करवाया उसी उम्र का प्रीमियम आपको हमेशा देना पड़े। तो आपके लिए आज खुशखबरी इस आर्टिकल्स के माध्यम से मिल सकता है। दोस्तों आज हम Niva Bupa के New ReAssure 3.0 हेल्थ इंश्योरेंस की बात करने वाले है।
यह एक बेहतरीन हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए हो सकता है और इसमें मिलने वाली सभी सुविधा आपको काफी पसंद आ सकता है। तो अगर आप एक बेहतरीन हेल्थ इंश्योरेंस खोज रहे है तो आप इस इंश्योरेंस के बारे में एक बार समझिए जरूर। इस आर्टिकल्स को पूरा पढ़िए समझिए उसके बाद अगर आपको पसंद आता है तो आप इस इंश्योरेंस को लेकर विचार कर सकते है।

ReAssure 3.0 Health Insurance
इस हेल्थ इंश्योरेंस में आपको एक नहीं कई Benefits मिला जाता है। हम आपको इस Insurance में मिलाने वाले सभी प्रकार के फायदे आपको बताने जा रहे है। आप इसे अच्छे से समझिए उसके बाद निर्णय करियेगा।
1. Restoration
Niva Bupa का ReAssure 3.0 इंश्योरेंस यह सबसे लोकप्रिय है। जहां आप इंश्योरेंस में आप बार-बार क्लेम कर सकते है। आप एक बार क्लेम करते है तो आपका बीमा राशि खत्म नहीं होता है। यह फिर से रिफिल हो जाता है यानी कि आप जो है बार-बार क्लेम कर सकते है। 1 साल में कई बार आप क्लेम कर सकते है। इसे Restoration फीचर बोलते है। हम इसको थोड़े विस्तार से और अच्छे तरीके से आपको समझाने की कोशिश करते है।
आप कोई गंभीर बीमारी के शिकार हुए तो आप अपने इलाज के लिए क्लेम कर सकते है। आप जो क्लेम किए है तो जितने भी राशि का आपको क्लेम मिला है। यह राशि आपके इंश्योरेंस राशि में से काम नहीं होगा। उदाहरण के लिए आपकी इंश्योरेंस कवर 15 लाख की है। आप बीमार पड़े और आपको 5 लाख का क्लेम मिला। जिसे आप अपने इलाज के लिए खर्च कर सकते है। तो आपको जो 5 लाख का क्लेम मिला है। इस कारण आपके 15 लाख के इंश्योरेंस राशि 10 लाख नहीं होगा। वो घटेगा नहीं तुरंत ₹5 लाख Restoration के माध्यम से जुड़ जाएंगे और आपका बीमा राशि अभी भी 15 लाख रहेगा।
2. दुबारा क्लेम
बाकी सामान्य इंश्योरेंस में क्या होता है कि आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हुए और आपको सिर्फ एक बार ही क्लेम मिलता है। वह बीमारी अगर आपको दोबारा होता है तो दोबारा से आपको पैसा नहीं मिलता है। परंतु ReAssure 3.0 में आपको एक बीमारी दोबारा भी होता है तो फिर से आपको इलाज के लिए क्लेम करने पर पैसा मिल सकता है। उदाहरण के लिए की किसी कारण बस आपको पहली बार हार्ट अटैक हुआ तो आपको इलाज के लिए पैसा मिलता है। अगर दोबारा फिर से हार्ट अटैक की समस्या आई और आपको भर्ती होना पड़ा तो दोबारा फिर से आपको इलाज के लिए पैसा मिलेगा।
इसे भी उदाहरण को लेते हुए समझिए। मान लीजिए कि Health Insurance का आपके पास 10 लाख रुपए का कवर है।
1st क्लेम - आपको हार्ट अटैक हुआ आपको 4 लाख क्लेम का पैसा खर्च के लिए मिला। आपके हिसाब से अब 6 लाख बचा। लेकिन कंपनी तुरंत खर्च हुए 4 लाख आपके रिफिल कर देता है। जिसका आपको इंश्योरेंस कवर फिर से 10 लाख रुपए का हो जाता है।
2nd क्लेम - इसी साल आपको एक्सीडेंट हुआ और आप 5 लाख क्लेम का पैसा खर्च किए तो फिर से रिफिल हो जाएगा और कंपनी 5 लाख आपके जोर देगी फिर से आपको 10 लाख का बैलेंस बचा।
3th क्लेम - इसी साल के आखिर में आपको डेंगू हुआ और आपको 8 लाख रुपए अभी भी खर्च करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस तरीके से आप बार-बार क्लेम कर सकते हैं और बार-बार आपका राशि रिफिल होता रहेगा।
3. Booster
लोग इस बात से भी चिंतित रहते है कि हम इस साल अगर बीमार नहीं पड़े तो हमारा जो क्लेम कवर राशि बचा हुआ है वह बेकार हो जाएगा। परंतु ReAssure 3.0 में आपको ऐसा फीचर्स दिया गया है। जिसमें अगर आप इस साल बीमार नहीं पड़े तो आपका जो बीमा कवर का राशि है वह अगले साल में जुड़ सकता है और वो कवर की राशि दोगुना हो सकता है। यानी कि आपकी क्लेम राशि को बूस्ट कर दिया जाता है। इसलिए इस फीचर्स का नाम Booster रखा गया है।
4. Lock The Age
ये ReAssure 3.0 में कमाल की फीचर्स है। जो इसे अन्य इंश्योरेंस कंपनी से अलग बनाता है। लोगों की सबसे बड़ी समस्या है उम्र। आप जितनी लेट उम्र से इंश्योरेंस करवाते है आपकी इंश्योरेंस की प्रीमियम उतनी महंगा होती जाती है। परन्तु Niva Bupa इंश्योरेंस के New ReAssure 3.0 इस समस्या का समाधान कर दिया। Lock The Age के इस फीचर में आप जिस उम्र में इंश्योरेंस लेते हो उसी उम्र की प्रीमियम आपको Lock कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए आपने 29 साल की उम्र में Policy ली तो आपकी उम्र 40 साल होने पर भी आपको प्रीमियम 29 साल वाला ही देना है।
5. Lock The Age फीचर कब खत्म हो जाएगा
परंतु आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह Lock The Age जो है यह टूट (खत्म) भी सकता है। कैसे टूट सकता है हम आपको बताते है यह Lock The Age तब तक lock रहेगा। जब तक आप कोई पहला क्लेम नहीं करते है। जैसे ही आप अपनी बिगड़ते स्वास्थ्य या फिर इलाज को लेकर अपना पहला क्लेम जिस दिन करते है। तो यह जो Lock The Age का फीचर से वह उस महीने के बाद खत्म जाता है। अब आपको अपने वर्तमान में चल रही उम्र के हिसाब से आपको प्रीमियम भरना पड़ता है।
6. Cashless सुविधाएं
आप जब भी क्लेम करते है तो आपको Cashless की सुविधा दी जाती है। यानी कि पैसा आपको डायरेक्ट बैंक में भेज दिया जाता है और अपने हिसाब से आप जो है जगह-जगह पैसे को Online पेमेंट कर के खर्च कर सकते है। यह बहुत ही बढ़िया फीचर्स है। जहां पर आपको मुसीबत के टाइम में बैंकों का दौर नहीं लगाना होता है। आपके क्लेम किए हुए पैसे अपने बैंक में भेज दिए जाते है।
Main Coverage
Post hospitalization - ReAssure में ये भी कमाल की बातें है। आप अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के बाद 180 दिन तक खर्च कवर करता है। बताइए यह फीचर्स आपको क्या अन्य इंश्योरेंस कंपनियां प्रस्तुत करती है।
Rooms - आप अपने पसंद से अस्पताल में कोई भी कमरा ले सकते है। जिसमें रूम रेंट कितना भी हो आपको वह मिल जाएगा।
Ambulance - आपको इमरजेंसी में एंबुलेंस की भी सुविधा देती है। घर से अस्पताल तक Ambulance से जाने का और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जाने आने में एंबुलेंस से हुए खर्च भी आपको कवर करता है। Niva Bupa App में एंबुलेंस का ऑप्शन भी दिया गया है। जिसे आप अप्लाई करके अपने घर तक एंबुलेंस मंगा सकते है। ताकि आपको मुसीबत के टाइम में भटकना न पड़े।
Modern Treatment - अभी के समय भी चल रहे आधुनिक तकनीक से इलाज जैसे रोबोटिक सर्जरी, स्टेम सेल थेरेपी आदि के खर्च को भी कवर करती है। इस तरीके का अगर आपको इलाज की जरूरत पड़ती है तो आपको यह कवर करती है।
Ayush Coverage - आप अगर अंग्रेजी दवा से अपना इलाज नहीं करना चाहते है और आप सोचते है कि हम आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक तरीके से इलाज कराएं। तो ऐसे ही स्थिति में भी आपको इंश्योरेंस का खर्च मिलता है। आप होम्योपैथिक या आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भी भर्ती होकर इलाज करते है तो आपको इलाज के लिए पॉलिसी में कवर मिलता है।
Home Care - कभी ऐसा भी स्थिति आता है कि आप बीमार पड़े और अस्पताल में बेड खाली नहीं है और डॉक्टर आपको सलाह देता है कि आप Home ट्रीटमेंट भी करवा सकते है। तो ऐसी स्थिति में आपको पॉलिसी फीचर्स की अंतर्गत आपको में खर्च मिलता है।
30 Days - आप जिस दिन पॉलिसी लेते है। उसके 30 दिनों के अंदर एक्सीडेंट क्लेम मिलता है। आपको अगर दुर्भाग्य बस एक्सीडेंट हो जाता है तो आपको सुविधा मिलती है। आप क्लेम कर सकते है।
ReAssure 3.0 Full Explain Video -
Disclaimer -
Health Insurance यह एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। यह जोखिम आप अपनी जिम्मेदारी पर ले। यह आर्टिकल्स शिक्षात्मक और सूचनात्मक के लिए लिखा गया है। मैं कोई प्रचार नहीं करता हूं। इंश्योरेंस लेने से पहले आप किसी विशेषज्ञ का राय विचार जरूर लें।
निष्कर्ष -
आशा करता हूं कि आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिली होगी। फिर भी आपके मन में कोई संदेह है या फिर कोई सवाल पूछना चाहते है तो आप मुझे कमेंट या ईमेल के माध्यम से सूचित कर सकते है।

