PNB Metlife Rise Plan Review: प्रीमियम भरते ही पहले साल से गारंटीड इनकम और 30 दिन में पाएं कैशबैक!

Kishan Jha
0

 दोस्तों आप एक ऐसी लाइफ इंश्योरेंस की तलाश में है। जहां पर आपको पॉलिसी खत्म होने पर मिलने वाली Maturity राशि पर आश्रित या आने का इंतजार ना करना पड़े। आप ऐसे लाइफ इंश्योरेंस की तलाश में है जहां पर आपको इंश्योरेंस लेने के पहले साल से ही आपको इनकम मिलना शुरू हो जाए। या फिर ऐसे लाइफ इंश्योरेंस का चयन करना चाहोगे जहां पर आपको अतिरिक्त बोनस या जरूरत के समय पर आपको लोन की भी प्रावधान हो। हम आपके बीच में लेकर आ चुके है एक बेहतरीन इंश्योरेंस प्लान इसके बारे में आपको जानना चाहिए।


हम आज PNB MetLife Rise Plan के के बारे में बात करने वाले है। इस प्लान में कुछ ऐसी पॉलिसी धारकों को सुविधा दी गई है जो शायद अन्य इंश्योरेंस प्लान में नहीं है। इस प्लान में अन्य प्लान की तरह आपको इंश्योरेंस खत्म होने के बाद बेनिफिट मिलने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। पीएनबी मेटलाइफ के इस प्लान के तहत आपको इंश्योरेंस शुरू करने के साथ पहले साल से ही आपको इनकम और बोनस मिलना शुरू हो जाता है। हम सारी विशेषताएं के बारे में बात करेंगे सब कुछ आपको बताएंगे बस इस आर्टिकल्स को लास्ट तक पढ़िए और समझिए।




PNB MetLife Rise Plan 


इस में 2 ऑप्शन दिया गया है। आप अपने हिसाब से चयन कर सकते है। की आप कब और कैसे Insurance का बेनेफिट्स लेना चाहते है। हम आपको दोनों ऑप्शन बता रहे है।


Smart Income Pro


1. Immediate Cashback 


यह विशेषता इस प्लान को और भी बेहतरीन बनता है इस प्लान के अंतर्गत अगर आप प्रीमियम भरना शुरू करते है तो आप इसमें Immediate Cashback भी प्राप्त कर सकते है। यह विकल्प कंपनी ने पॉलिसी धारकों के एडवांस फीचर्स के अंतर्गत रखा है। कंपनी पॉलिसी धारकों को कैशबैक बोनस प्रदान करती है। कैशबैक यह एक बोनस है जो कंपनी के मुनाफे पर निर्भर करता है। इसकी कोई फिक्स रकम नहीं हो सकती है। कैशबैक बोनस की घोषणा दो बातों पर निर्भर करती है पहली कंपनी की मुनाफा और दूसरा पॉलिसी धारक के कुल बीमा राशि पर। 


उदाहरण के लिए जानिए कि आपकी जितनी भी बीमा राशि बनती है। पॉलिसी अवधि के दौरान उनके 3 से 5% तक Cashback Bonus Rate की घोषणा की जा सकती है। कंपनी Cashback Bonus Rate हर साल अलग-अलग प्रतिशत में घोषणा कर सकती है। लोगों के मन में यह भी सवाल आ सकता है कि अगर मुझे हर साल कैशबैक मिल रहा है तो क्या मुझे मैच्योरिटी भी मिलेगा। तो इसका जवाब है दोस्तों हां अगर अपने विकल्प चुना है तो आपको मैच्योरिटी राशि मिलेगी। हमने आपको पहले बताया है कि यह जो कैशबैक है यह बोनस है आप इसे पॉकेट मनी समझ सकते है।


Cashback कब मिलेगा 


आपका सवाल अब यह होगा कि कैशबैक कब मिलेगा उसमें 2 ऑप्शन है। हम दोनों विकल्प आपको समझते है। दोनों में से कोई विकल्प आप चुन सकते है।


(i) Immediate Cashback - 


इसमें आप पहले साल से ही अपना कैशबैक लेना शुरू कर सकते है। इसमें आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है कि बीमा खत्म होने के बाद मुझे मिलेगा। आप पहले साल से ही ले सकते है। 


(ii) Deferred -

अगर आपको अभी पैसों की जरूरत नहीं है या फिर आप चाहते है कि हम एकमुश्त बड़ी रकम ले। तो आप  कुछ साल के बाद भी कैशबैक ले सकते है। इससे आपकी यह फायदे होंगे कि आपको कैशबैक पर इंटरेस्ट भी मिल सकता है। 


नोट: Immediate Cashback में यह नियम और शर्तों ही सकती है। पहले साल पूरा प्रीमियम भरने के बाद अगले साल के शुरुआत से ही आप कैशबैक बोनस ले सकते है।


2. Guarantee Income 


किसी अन्य साधारण इंश्योरेंस प्लान में क्या होता है कि जब भी आप लाइफ इंश्योरेंस करवाते है तो आपको पॉलिसी समय अवधि खत्म होने के बाद आपके Maturity मिलता है। परंतु Rise Plan में गारंटीड इनकम में आप पहले साल से ही अपनी इनकम ले सकते है। Rise Plan  में वेटिंग पीरियड नहीं होता है। यानी कि आपकी पहले प्रीमियम भरने के बाद ही आपकी इनकम शुरू हो सकता है। Policy की जैसे ही 1 साल पूरे होते है आपकी इनकम शुरू हो सकता है l 


जैसे कि मैं ऊपर बताया कि आपको कैशबैक भी मिल सकता है तो कैशबैक राशि कम या ज्यादा हो सकती हैl परंतु गारंटीड इनकम में कंपनी आपको एक फिक्स राशि प्रदान करती है जो कंपनी के नियम और शर्तों के दौरान लिखी हुई होती है। कंपनी को शेयर मार्केट या अन्य स्थिति में लाभ या हानि हो उस से पॉलिसीधारक को मतलब नहीं होता हैl  क्योंकि उनको एक फिक्स राशि इनकम के तौर पर प्रदान किया जा सकता है।


आपको कितनी राशि मिलेगी वह बॉन्ड पेपर या कंपनी के टर्म्स एंड कंडीशन के अनुसार निर्धारित किया जाता है। अनुमानन सालाना प्रीमियम राशि के 5 से 10% तक आपको इनकम मिल सकता है।आप ऐसा समझ लीजिए कि आपको एक सर्वाइवल बेनिफिट यानी कि आपको सैलरी मिल रहा हैl आपको बीच में आप अपनी जरूरतें पूरी कर सके। आप ऐसा समझे कि आप जो प्रीमियम भरा रहे है और आपकी जो मैच्योरिटी राशि है उसका आपको ब्याज मिल रहा है। 


गारंटीड इनकम समय अवधि 


इनकम लेने की यहां पर 2 विकल्प दिए गए है। इन दोनों विकल्प में से आपकी मर्जी आप कौन से विकल्प का चयन करते है। 


(I) Advance -


इस ऑप्शन में आप साल की शुरुआत से ही अपनी Income ले सकते है। आपको पॉलिसी समय अवधि खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 


(ii) Arrears -


आप यह भी चुन सकते है कि आप एक वेटिंग पीरियड के बाद अपनी इनकम एक साथ ले सकते है। इसमें आपको फायदा यह है कि आपको एकमुश्त बड़ी राशि हाथ में आ सकती है।


Smart Income 


1. Accumulation 


इस प्लान में एक यह भी सबसे बढ़िया ऑप्शन है कि अगर आपको वर्तमान समय में पैसों की जरूरत नहीं है तो आप सभी इनकम या कैशबैक  कंपनी के पास जमा रहने दे। जब भी आपको भविष्य में कोई आपातकालीन समय में पैसों की जरूरत होती है तो आप एक बार में सभी राशि निकाल सकते है। यह बिल्कुल आपके लिए बैंक की तरह काम करता है। जहां आपकी राशि जमा रहती है और आपकी राशि पर 3% सालाना ब्याज भी आपको मिलता रहता है। 



इस ऑप्शन में भी आपको कंपनी की सभी प्रकार के बेनिफिट और विशेषताएं मिलती है। आप इस ऑप्शन के अंतर्गत आप जो है अपना समय अवधि भी चुन सकते है जैसे 5 साल का वेटिंग पीरियड की 5 साल के बाद मुझे इनकम और कैशबैक का बेनिफिट चाहिए। तो जैसे आपका वेटिंग पीरियड समय अवधि पूरा होगा आपको एकमुश्त राशि मिल जाएगी। Smart Income का ऑप्शन चयन करने का खास फायदा यह है कि आपको आपकी जमा राशि पर 3% की दर से सालाना ब्याज भी मिल सकता है। 


Maturity benefit 


बहुत लोगों को ऐसा लग भी सकता है कि जैसा हम Smart Income और Smart Income Pro.के ऑप्शन का चयन करते है। मुझे यहां पर कैशबैक बोनस और गारंटीड इनकम मिल रहा है। तो क्या मैच्योरिटी भी मुझे इंश्योरेंस पॉलिसी समय अवधि खत्म होने के बाद मिलेगा। या फिर मेरा मैच्योरिटी राशि जो है वो गारंटीड इनकम और कैशबैक के तौर पर धीरे-धीरे करके मिल जाते है। जिसका सीधा जवाब है की आपको Maturity मिलेगा। 

.

दोस्तों देखो अगर आपने कंपनी के नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ा है और आपने सही विकल्प का चयन किया है तो आपको जो कैशबैक और इनकम की बेनिफिट मिलती है वह आपको कंपनी के तरफ से अतिरिक्त मुनाफा दिया जाता है। आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी समय अवधि पूरा होने के बाद अगर अपने विकल्प चुना है तो आपको एकमुश्त मैच्योरिटी राशि मिल सकता है। मैच्योरिटी राशि आपका मूलधन रखा हुआ है जिसका आपको कैशबैक और गारंटीड इनकम उस मूलधन का ब्याज और बोनस है। मैच्योरिटी राशि आपकी पॉलिसी खत्म होने के बाद एकमुश्त मिल सकता है। 


Life Cover 


आप अपने हिसाब से इंश्योरेंस और प्रीमियम भरने का की समय अवधि चयन कर सकते है। आप शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों इंश्योरेंस कर सकते हैं। आप 99 साल के लिए भी इंश्योरेंस प्लान ले सकते है। पॉलिसी अवधि समय कल पूरा होने तक आपको इंश्योरेंस कवर मिलेगा। 


Riders Plan 


यहाँ राइडर्स प्लान भी उपलब्ध है। इस प्लान में आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाते है तो आपको इलाज के दौरान कवर मिलेगा। अगर आप किसी गंभीर बीमारी के कारण या आपकी एक्सीडेंट हो जाती है और आप अपाहिज हो जाते है और आप कार्य करने योग्य नहीं रहते है। अगर आप आय नहीं कर सकते है तो आपकी प्रीमियम माफ की जा सकती है। अगर आपकी किसी कारण में मृत्यु हो जाती है तो आप क्लेम भी कर सकते है। आपकी सुरक्षा दोगुनी हो सकती है। पॉलिसीधारकों की अगर मृत्यु हो जाती है तो परिवार को प्रीमियम नहीं भरना पड़ेगा। क्योंकि प्रीमियम माफ हो सकता है। 


जरूरी नियम और शर्तों 


  • गारंटीड इनकम आपको सालाना (वार्षिक) के तौर पर मिलेगा। 
  • यह जो गारंटीड इनकम है यह आपको तभी मिलेगा। जब आप अपने सारे प्रीमियम समय पर भर रहे हो। यानी कि एक भी प्रीमियम समय अनुसार नहीं गया या प्रीमियम छूट गया तो आपकी गारंटीड इनकम खत्म हो सकती है।
  • एडवांस इनकम के तहत अगर आपको साल की शुरुआत में ही पैसा लेना चाहते हो तो यह सुविधा आपको तभी मिलेगी जब आप सालाना (वार्षिक) प्रीमियम भरते होंगे। 
  • ये जो Cashback की सुविधा है वह सिर्फ Smart Income Proof प्लान वाले को ही मिलेगा।
  • Cashback पहले साल के प्रीमियम का 5 से 50% तक के बीच में हो सकता है।
  • Cashback जो है यह पहला प्रीमियम क्लियर होने के 30 दिनों के भीतर मिल जाता है।
  • Cashback आपको सालाना मिलेगा। यानी कि साल में एक बार आपको सभी कैशबैक जोड़ के दे दिए जाएंगे।


Loan Facility 


इस प्लान के अंतर्गत आपको यह भी सुविधा मिलती है कि अगर आपको कभी भी पैसों की अत्यंत जरूरी पड़ती है तो आप पॉलिसी सरेंडर करके पैसे निकालना पर आश्रित नहीं रहे। आपको अगर कोई आपातकालीन पैसों की जरूरत होती है तो आप कंपनी से लोन ले सकते है। ताकि आपको अपनी पॉलिसी को सरेंडर करने की नौबत ना आए। कंपनी आपको लोन प्रदान की भी व्यवस्था रखी है।


Loan आपको तब मिलेगा जब आपका Policy सरेंडर वैल्यू के लेवल में आएगायानि की आपको कम से कम 2 या 3 साल तक प्रीमियम भरना होगा। उसके बाद आपका सरेंडर वैल्यू कितना बनता है। लोन आपके Policy के सरेंडर वैल्यू और आपके द्वारा जमा किये गये कुल प्रीमियम के आधार पर आपका Loan राशी निर्णय किया जायेगा। लोन लेने के बाद आप Policy सरेंडर नहीं कर सकते है। जब तक आपका लोन खत्म नहीं जाता है


Rise Plan Explain Video -



जरूरी सूचना ⚠️ 


इस Insurance Plan में मिलने वाले सभी बेनिफिट और विशेषता IRDAI और PNB MetLife कंपनी के नियम और शर्तों पर निर्भर करता है। इंश्योरेंस प्लान लेने से पहले कंपनी के नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। समय-समय पर नियम और शर्तें बदलती रहती है। भविष्य में नई नियम और शर्तें या नई पॉलिसी नियम के अनुसार बेनिफिट और विशेषताएं बदल सकती है। 


हम किसी भी प्रकार से इंश्योरेंस प्लान में मिल रहे प्रॉफिट, कैशबैक या मैच्योरिटी राशि की कोई गारंटी नहीं देते हैं। इसमें आपको लाभ या हानि हो सकता है। इस इंश्योरेंस प्लान या किसी भी इंश्योरेंस प्लान में निवेश करने या प्रीमियम भरने से पहले कंपनी के अधिकृत वेबसाइट या पॉलिसी बॉन्ड पेपर को खुद से पढ़ें। इंश्योरेंस लेने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार का परामर्श जरूर ले।


Disclaimer -


इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। मैं किसी भी बीमा कंपनी का एजेंट या प्रतिनिधि नहीं हूँ। बीमा कंपनी एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। बीमा कंपनी के किसी भी प्लान में निवेश करने या पॉलिसी खरीदने से पहले कृपया कंपनी के आधिकारिक नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। हम किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top