दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी बैंक से LOAN लिया है और किसी कारण बस आप लोन नहीं चुका पा रहे है। अचानक आपको किसी दिन Arcil नामक कंपनी के तरफ से मेल, मैसेज या कॉल आता है। कि आप अपना Loan जल्दी से चुकाए नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अगर ऐसा आपके साथ हुआ है तो आप काफी घबरा जाएंगे। कि यह किस तरह का मुझे मेल, मैसेज या कॉल आ रहा है लोन चुकाने के लिए।
पिछली आर्टिकल्स में हमने बताया था कि आपका लोन क्यों Arcil के पास भेजा जाता है। अगर आप वह आर्टिकल्स नहीं पढ़ें है तो यहां हम आपको लिंक दिया है। यहां क्लिक करके आप पढ़ सकते है Arcil क्या है और किसी व्यक्ति का लोन कब इस कंपनी के पास ट्रांसफर किया जाता है। दोस्तों आज हम बात करने वाले है कि अगर आपका लोन Arcil के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। तो आप Arcil Loan का Repayment कैसे करें सकते है।
Arcil Loan Repayment
हम आपको Arcil Loan का Repayment के 3 ऑप्शन बताएं है। जहां आप घर बैठे Online लोन का पेमेंट कर सकते है और आप इस लोन से छुटकारा पा सकते है। अगर आप अपना लोन का पेमेंट करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए और समझिए।
1. Official Website
आप Arcil के आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी लोन का पेमेंट कर सकते है। यहां आपको ऑनलाइन लोन का पेमेंट करने का ऑप्शन मिल जाता है। कैसे आपको लोन का पेमेंट करना है। हम आपको नीचे कुछ स्टेप में बताने जा रहे है समझिएगा।
- Arcil के आधिकारिक ऑफिशल वेबसाइट पर जाए।
- Loan स्टेटमेंट या Loan पेमेंट का ऑप्शन ढूंढे।
- वहां Loan Account Number या Loan रेफरेंस नंबर दर्ज करें।
- आपकी पूरी डिटेल वहां पर आ जाएगी।
- जैसे आपका नाम, किस बैंक से लोन लिए है, और बकाया राशि, सब कुछ अच्छे से चेक कर ले।
- आपको लोन का बकाया राशि देखने को मिलेगा।
- आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, UPI , के माध्यम से भुगतान कर सकते है।
2. Payment App
आप पेमेंट करने वाली एप्लीकेशन के माध्यम से भी लोन का पेमेंट कर सकते है। अभी काफी सारे UPI एप्लीकेशन है जहां पर आप ऑनलाइन पेमेंट करते है। तो कोई भी एप्लीकेशन आप चुन सकते है जैसे Google Pay, Phonepe Paytm और MobiKwik आदि। पेमेंट कैसे करना है नीचे बताया गया है।
- Payment App खोलें।
- Loan Repayment वाले सेक्शन में जाए।
- Lender की सूची में जाए।
- Arcil का ऑप्शन आपको दिख जाएगा।
- Arcil का ऑप्शन का चयन करें।
- अपना Loan Account Number डालें।
- बकाया राशि दिख जाएगा पेमेंट कर दे।
3. Mail
आप ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते है। उनको मेल भेज कर उनके सामने प्रस्ताव रख सकते है। हमको लोन चुकाने का Email आया है। हम लोन को चुकाना चाहते है वह आपको सभी प्रक्रिया बता देंगे। आपको यह बोल सकते है कि हम One Time Settlement करना चाहते है।
Offline Payment
हम आपको ऑफलाइन भी कुछ तरीके बता रहे है। जहां आप काफी आसानी से अपने लोन का पेमेंट कर सकते है। ऑनलाइन सबसे बढ़िया आपके लिए विधि हो सकता है। इसमें आप मैन्युअल सारा काम करते है। हम आपको 3 बेहतरीन तरीके बताने जा रहे है। जो आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।
1. नजदीकी कार्यालय
आपके लिए यह सबसे बढ़िया रहेगा कि आप Arcil के नजदीकी कार्यालय का पता करें और आपके शहर में जो नजदीकी कार्यालय है वहां पर आप जा सकते है। जाने के बाद आप रिकवरी ऑफिसर से मिले। उनको सारी बात बताएं वह आपको पेमेंट करने की सारी विधि को बताएंगे। आप जो है वहां पर चेक या ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।
2. One Time Settlement
अगर आपको Arcil के लोन के चक्कर में पड़ गए है। तो आपके लिए सबसे बेहतरीन प्रक्रिया है कि आप One Time Settlement को भी चुन सकते है। One Time Settlement के माध्यम से एक बार नहीं अपने लोन का पूरा सेटलमेंट कर ले। आप यह ऑनलाइन भी कर सकते है या ब्रांच विजिट करके भी आप यह काम कर सकते है। अगर लोन की बकाया राशि ज्यादा है तो आप एक बार में One Time Settlement चुनते है। तो आप एक बार में UPI से परी राशि भुगतान नहीं कर सकते है। इसलिए आप उनके कार्यालय में जाकर चेक जमा कर सकते हैं। चेक आपको उनकी नजदीकी कार्यालय में जाकर ही जमा करना है। जरुरी नहीं है Arcil के कार्यालय जाने के बाद आप One Time Settlement में अपना Loan Settlement करें आप आप- चाहें तो क़िस्त में भी Loan चूका सकते है कई दिक्कत नहीं होगी।
3. छूट/Discount
आप Arcil के मुख्य ब्रांच जा कर संपर्क करते है और उसको बोलते है कि हम One Time Settlement करना चाहते है। तो Arcil के अधिकारी आपका लोन के बकाया राशि पर एक भारी छूट भी आपको दे सकते है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको अपने लोन पर छूट मांगने का हक है। लोन पर छूट देना ना देना अधिकारी के हाथों में है।
मुख्य बातें -
LAN नंबर
लोन की भुगतान करते समय अपना Loan Account Number जो कि 10 से 15 अंकों का होगा वह आप हमेशा अपने पास रखें। आपके पास Loan Account Number होने पर आप आने वाले समय में किसी भी तरीके से कोई परेशानी होती है। तो आप भविष्य में कभी भी किसी तरह का दिक्कत आने पर आप सारे डिटेल उनके सामने में कभी प्रस्तुत कर सकते है। यह आपके तरफ से एक बेहतरीन Proof माना जाता है।
NDC
लोन का पूरा सेटलमेंट करने के बाद ARCIL से NDC - No Dues Certificate अनिवार्य रूप से ले ही ले। ताकि आने वाले समय में किसी भी तरीके से आपको परेशानी ना हो और आपके पास एक Proof हो कि आपने लोन सेटलमेंट कर दिया है। यह No Dues Certificate लेना आपके लिए महत्वपूर्ण है।
यह Arcil के तरफ से आपको सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा कि आपने लोन का पूरा सेटलमेंट कर दिया है। अब आप इस Loan के लिए जिम्मेदार नहीं है। वह आपको लोन तले दबे जिम्मेदारी से मुक्त कर देगा और आप चैन की सांस ले पाएंगे।
संपत्ति जब्त
यदि आपका कोई संपत्ति गिरवी रखी गई है या आपका बैंक खाता फ्रीज किया गया है। तो Loan बंद होने के बाद 30 दिनों के भीतर उसे वापस आप ले सकते है। Arcil की जिम्मेदारी है कि सेटलमेंट होने के बाद 30 दिनों के अंदर आपकी जब्त की हुई संपत्ति आपको वापस कर दे। अगर ऐसा समय अवधि के अंदर नहीं होता है तो आप उसे दोबारा संपर्क कर के बातचीत कर सकते है।
किसी कारणवश अगर आपको Arcil के तरफ से समस्या उत्पन्न की जा रही है और आपकी जब्त की हुई संपत्ति वापस नहीं किया जा रहा है। या फिर आपको जो अकाउंट फ्रीज किया गया है वह वापस ठीक नहीं किया जा रहा है। तो आप RBI के लोकपाल को शिकायत कर सकते है। यह आपका पूर्ण अधिकार है और आपके द्वारा किए गए शिकायत पर सुनवाई होगी और आरबीआई Arcil पर तुरंत कार्रवाई कर सकता है और आपकी समस्या का समाधान भी करेगा।
Arcil Loan Settlement Explain Video -
Disclaimer -
यह आर्टिकल शिक्षात्मक और सूचनात्मक के लिए लिखा गया है। किसी भी प्रकार के लोन भुगतान, सेटलमेंट या कानूनी विवाद में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। हम Arcil के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं। किसी भी प्रकार का भुगतान करने, सेटलमेंट करने या कानूनी कदम उठाने से पहले, कृपया Arcil की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी सत्यापित करें और अपने वित्तीय सलाहकार या वकील से परामर्श अवश्य लें। गलत जानकारी या धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को भुगतान न करें। यह जोखिम अपनी जिम्मेदारी होगी। हम और हमारी वेबसाइट आपको कोई विचार या सलाह नहीं देते है।
निष्कर्ष -
आज हमने आपको बताया है कि कैसे Arcil को अपना लोन चुका सकते है अगर आपको हमारे दी हुई जानकारी सही लगा तो आप मुझे कमेंट या ईमेल के जरिए बता सकते है।


