आप ऐसे ही क्रेडिट कार्ड के सर्च में जहां पर आपको ना तो अपना INCOME PROOF दिखाना पड़ेगा और ना ही किसी भी तरीके का कोई चार्ज देना पड़ेगा। हम आपके लिए ऐसे ही एक बेहतरीन क्रेडिट कार्ड रिसर्च करके लाया है। जहां पर आप बिना इनकम प्रूफ दिखाएं और बिना जॉइनिंग फीस और एनुअल फीस दिए या क्रेडिट कार्ड ले सकते है।
यह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर आपको 10% Cashback दिया जा सकता है। आप सोचो अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से Spends करते है तो आपको 10% तक की बचत हो सकती है। यह क्रेडिट कार्ड आपको RuPay वेरिएंट में मिलेगा। जिससे आप काफी आसानी से UPI आईडी बना सकते है और ऑनलाइन Spends करके उसका बेनिफिट उठा सकते है।
MobiKwik First Credit Card
दोस्तों आज हम आपने MobiKwik First Credit Card के बारे में बात करने वाले है। SBM Bank और MobiKwik ने आपस में समझौता करके एक क्रेडिट कार्ड का निर्माण किया जिसे MobiKwik ने First Credit Card नाम दिया है। यह क्रेडिट कार्ड आपको RuPay वेरिएंट में मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करना होता है।
आपको फिक्स डिपाजिट करने पर 7% तक का इंटरेस्ट मिल सकता है। आप जितने भी राशि का फिक्स डिपॉजिट करते है। उस राशि के 90% आपको क्रेडिट लिमिट दिया जाता है। इस क्रेडिट कार्ड से Amazon, Swiggy, और Myntra जैसे बड़े प्लेटफार्म पर आप शॉपिंग करते हुए 10% तक का कैशबैक पा सकते है। फर्स्ट कार्ड की पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से नीचे दे रहे है ध्यानपूर्वक पढ़िए और समझिए।
Benefits और Rewards
हम सबसे पहले आपको इस क्रेडिट कार्ड के कुछ Benefits और Cashback बता देते है। ताकि आप निर्णय ले सके कि यह क्रेडिट कार्ड आपको अप्लाई करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।
Benefits
1. Credit Card For Against FD
यह क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको MobiKwik से SBM BANK में आपको आपको ₹5,000/ से FD करना होगा। तभी यह क्रेडिट कार्ड आपको मिल पाएगा। यह क्रेडिट कार्ड लेने के लिए फिक्स डिपाजिट करना अनिवार्य है। हां आपको फिक्स डिपॉजिट पर अलग से लगभग 7% तक का इंटरेस्ट मिल सकता है।
2. Zero Fees
यह क्रेडिट कार्ड आपको लाइफटाइम फ्री दिया जाता है। आपसे कोई भी जॉइनिंग फीस तो नहीं ली जाती है और आपसे एनुअल चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। आप इस कार्ड को लाइफटाइम फ्री में उपयोग कर सकते है।
3. Joining Bonus
यह क्रेडिट कार्ड लेने पर आपको ₹10,000/ का जॉइनिंग बोनस देने का भी वादा किया जाता है। इनिंग बोनस समित समय के लिए हो सकता है। जो की आप Travel, Lifestyle, Wellness, Dining,और Entertainment App में खर्च कर सकते है।
4 RuPay Credit Card
यह क्रेडिट कार्ड आपको RuPay वेरिएंट में दिया जाता है। जिसे काफी आसानी से UPI आईडी बना सकते है। आप कहीं भी आप अपने क्रेडिट लिमिट बैलेंस को ऑनलाइन पेमेंट करने में या शॉपिंग करने में खर्च कर सकते है।
5. Increase CIBIL Score
यह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने से आपको एक बेनिफिट और होगा जिससे आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ सकता है। यह क्रेडिट कार्ड का हर महीने Bill अगर आप समय से भुगतान करते है तो आपका छवि अच्छी बनी रहेगी और आपका क्रेडिट लिमिट बढ़ता हुआ नजर आ सकता है।
6. Credit Limit
इस क्रेडिट कार्ड का लिमिट आपके अपने हाथों में है। आप जितने भी राशि से FD करते है उसका 90% आपको क्रेडिट लिमिट हर महीने मिलता है। अगर आप FD बैलेंस का विड्रॉल करते है तो आपका क्रेडिट लिमिट भी घट जाएगा। अगर आप FD तोड़ते है तो आपका क्रेडिट कार्ड ऑटोमेटिक सरेंडर हो जाएगा।
Cashback
अब हम बात कर लेते है कि यह क्रेडिट कार्ड अगर आप उपयोग करते है और Spends करते है तो आपको किस तरह से और कितना कैशबैक मिलता है।
1. UPI Spends
UPI से आप कहीं भी पैसे Spends या खर्च करते है तो आपको 5% Cashback मिल सकता है। यह कैशबैक आपको MobiKwik App में SuperCash में मिलेगा। 1% Cashback आपके UPI के Other Payment पर मिलेगा। आगे हम आपको SuperCash Coins क्या है और इसे कैसे रिडीम करना है वह भी हम आपको बताएंगे आप निश्चिंत रहें।
2. E Commerce
यह SBM FIRST क्रेडिट कार्ड के मिले लिमिट से अगर Amazon, Swiggy और Myntra जैसे टॉप ब्रांड पर जाकर ई-कॉमर्स सुविधा अनुसार शॉपिंग करते हैं या फूड ऑर्डर करते हैं तो आपको 10% SuperCash Coins मिलेगा।
SuperCash क्या है?
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि SuperCash क्या है। तो आपको बता दूं कि MobiKwik App में आपको जो कैशबैक मिलता है वह SuperCash में मिलता है। यह Coins के रूप में देखा जाता है। आपको यह फर्स्ट क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हुए आपको जो भी कैशबैक मिलेंगे वह सभी प्रकार के कैशबैक आपको MobiKwik App में SuperCash के रूप में आपको मिलेंगे।
SuperCash का वैल्यू
आप यह भी सोच रहे होंगे कि SuperCash का वैल्यू क्या होता है। तो दोस्तों आपको बता दूं कि 1 SuperCash का वैल्यू ₹1/ होता है। जितने ज्यादा आपके पास SuperCash होंगे उसके हिसाब से आप अनुमान लगा सकते है कि आपके पास क्या वैल्यू राशि है।
SuperCash खर्च कैसे करें
अभी-अभी जानना चाह रहे होंगे कि हम SuperCash को खर्च कैसे कर सकते है। इसे खर्च करना भी काफी आसान है और काफी आसानी के साथ आप अपने सारे SuperCash Coins को खर्च कर सकते है। हम आपको बता रहे है कि कहां-कहां आप कैसे SuperCash को खर्च कर सकते है।
दोस्तों देखो MobiKwik App में आप SuperCash को 5% रिचार्ज और बिल पेमेंट में उपयोग कर सकते हो। आप SuperCash को कई ब्रांड जैसे Amazon Flipkart Swiggy आदि का गिफ्ट कार्ड और वाउचर लेने में भी उपयोग कर सकते है।
First Credit Card Apply
इस क्रेडिट कार्ड को अप्लाई करने के लिए आपको MobiKwik App को इंस्टॉल करना होगा। इसमें खाता बनाना होगा। उसके बाद आप MobiKwik App के माध्यम से क्रेडिट कार्ड को अप्लाई कर सकते है। क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको वीडियो केवाईसी भी करनी होती है।
निष्कर्ष -
आशा करता हूं कि आपको पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ चुका होगा कि MobiKwik का फर्स्ट क्रेडिट कार्ड क्या है और यह कैसे काम करता है। इस कार्ड आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते है। इसे क्रेडिट कार्ड को कैसे अप्लाई करना है। अगर आप सारी जानकारी अच्छे से समझ चुके है तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते है।


