EPFO UPI Withdrawal 2026: अब UPI से निकालें अपना PF, जानिए पूरी प्रक्रिया

Kishan Jha
0

दोस्तों अगर आपके घर परिवार में PF (Provident Fund) के राशि निकासी को लेकर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। या यूं कहें कि आपको कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। आपको पैसे आने में अधिक समय लगता था। इस चिंता से मुक्त होने का समय अब आ चुका है। दोस्तों अब आप PF का पैसा अपने UPI के माध्यम से ले सकते है। आपको यह सुनकर आश्चर्य जरूर लगा होगा परंतु यह सत्य है। 


EPFO में आए न्यू अपडेट को लेकर हम बात करने वाले है। जनवरी 2026 में ताजा रिपोर्ट के अनुसार हम आपको जानकारी प्रदान करने वाले है। जिसमें बताया गया है कि अब PF का पैसा आप UPI के माध्यम से ले सकते है। यह जानकारी को आपको विस्तार में समझना है और यह कैसे और कब से शुरू होगा यह जानना चाहते है। तो हमारे साथ बने रहिए इस आर्टिकल्स को पूरा पढ़िए आपको सारी जानकारी समझ में आ जाएगा। 



EPFO UPI निकासी 


भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन विभाग के द्वारा जनवरी 2026 में रिपोर्ट के अनुसार यह घोषणा की गई है कि अब PF का पैसा UPI के माध्यम से मिल सकेगा। अभी तक पैसे निकासी की मध्य NEFT के माध्यम से जाता था। जिसमें समय ज्यादा लगते थे और लोग पैसे को लेकर काफी परेशानी का सामना करते थे। 


लेकिन अब UPI के माध्यम से सभी को पैसा वितरित किया जाएगा। यह सुविधा पब्लिक की हो रही कठिनाइयों को लेकर शुरू किया जा रहा है। इस सुविधा की शुरुआत होने पर लोग अपने हिसाब से घर बैठे PF का पैसा निकाल सकते है। हम आपको यह भी बताने जा रहे है कि किन UPI एप्लीकेशन के माध्यम से आपको यह सुविधा मिलेगी और यह सुविधा कब से शुरू की जा रही है। 


UPI से पैसा कैसे निकलेगा 


UPI से पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने से पहले विभाग आपको KYC करने की प्रक्रिया लागू कर सकता है। इस UPI से राशि वितरण करने की प्रणाली में KYC के माध्यम से सभी की पहचान हो सके। आप UPI APP या EPFO पोर्टल पर जाएंगे। सिस्टम ऑटोमेटिक चेक करेंगे पैसा निकालने के आप योग्य है या नहीं। निकासी का विकल्प आपको UPI एप्लीकेशन पर मिल जाएगा और EPFO के पोर्टल पर भी UPI कनेक्ट के माध्यम से निकासी का नया ऑप्शन मिल सकता है।


UPI App के अंदर आपको EPFO Withdrawal का ऑप्शन मिल सकता है। REASON आपको बताना होगा कि आप पैसे क्यों निकल रहे है। राशि आपको देनी होगी कि आप कितनी राशि का निकासी कर रहे है। कुल जमा का का लगभग 75% तक आप निकासी कर सकते है। जितना पैसा आप निकासी करना चाहते है वह राशि चयन करें। आपको UPI के माध्यम से पैसा मिल जायेगा। पैसा वह बैंक में मिलेगा जिस बैंक से अपने UPI बनाया है।


निकासी राशि कितना होगा


मुख्य बातें यह आती है कि लोग यह जानना चाहते है कि हम UPI के माध्यम से कितनी PF के कितने राशि तक निकासी कर सकते है। दोस्तों देखो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के तरफ से UPI की निकासी पर एक प्रतिबंध लगाया गया है। यानी कि एक राशि सीमित की गई है। शुरुआती UPI के माध्यम से निकासी के एक निश्चित PF राशि का लॉक लगा रहेगा। उदाहरण के लिए आप 1 लाख तक राशि तुरंत निकासी कर पाएंगे। कुछ खास मेडिकल इमरजेंसी में आप 5 लाख तक का निकासी शायद हो सकता है। 


किस UPI App के माध्यम से


आपकी मन में अब यह भी सवाल उत्पन्न हो रहा होगा कि हम किसी भी UPI एप्लीकेशन से क्या PF का पैसा निकाल सकते है। दोस्तों आपको बता दूं कि वर्तमान समय में विभाग के द्वारा यह सुविधा सिर्फ BHIM UPI पर दिया जाएगा। धीरे-धीरे यह सभी RBI रजिस्टर्ड UPI एप्लीकेशन पर यह सुविधा दिया जा सकता है। अन्य सभी UPI एप्लीकेशन पर या सुविधा मिलने के बाद PF ग्राहकों को और सुविधाजनक यह प्रक्रिया लग सकता है। क्योंकि हर कोई BHIM UPI का इस्तेमाल नहीं करते है। 


Withdrawal कब से शुरू होगा 


एक महत्वपूर्ण सवाल और आपके दिमाग में आ सकता है कि यह प्रक्रिया शुरू कब से होगा। किस महीने से हम अपने PF का पैसा UPI के माध्यम से निकासी कर सकते है। दोस्तों आपको बता दूं कि जनवरी 2026 में ताजा रिपोर्ट के अनुसार यह खबर मिली है और अनुमान लगाया जा रहा है कि April 2026 तक या माध्यम नियमित रूप से चालू किया जा सकता है। 


इस प्रक्रिया की शुरू होने में समय अवधि और बढ़ भी सकता है या पूर्ण रूप से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन विभाग पर निर्भर करता है। जिस हिसाब से या रिपोर्ट मिला है और खबर फैल रही है। उसके हिसाब से अनुमान किया जा रहा है कि बहुत ही जल्द यह प्रक्रिया चालू हो जाएगी। इस पर विभाग के द्वारा परीक्षण लगातार किया जा रहा है। 


नोट -


PF का पैसा UPI के निकासी की सुविधा अभी रोल आउट और ट्रायल फेज में है। पूर्ण रूप से यह अप्रैल 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। PF का पैसा UPI से निकलने के नाम पर किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक ना करें और PF के पैसे निकलवाने के नाम पर किसी को OTP ना दे।


क्या यह सुरक्षित होगा?


कुछ लोग यह भी सोच रहे होंगे कि क्या यह प्रक्रिया सुरक्षित रहेगा। इस प्रक्रिया में किसी भी तरीके से हमारे साथ कोई बिचौलिया फ्रॉड तो नहीं कर सकता है। दोस्तों देखो या प्रक्रिया विभाग के द्वारा बहुत ही सोच समझकर उठाया गया कदम है। इस प्रक्रिया में विभाग और PF ग्राहकों की बीच डायरेक्ट कनेक्शन रहेगी। जिसका मतलब यह सुरक्षित माना जा सकता है। विभाग सुरक्षा और सुगमता के कारण यह प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है।


PF ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर विभाग के द्वारा या कदम उठाया गया है। इससे पहले क्या होता था कि PF का पैसा निकालने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा या आपको कोई साइबर कैफे के विशेषण के पास जाना होता था। जो आपकी PF के पैसे को निकालने में आपको मदद करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप घर बैठे अपने UPI के माध्यम से ही PF का पैसा निकासी कर सकते है। यह एक सुरक्षित प्रक्रिया साबित होगा।


निष्कर्ष -


आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी सही मिली होगी और आप हमारे आर्टिकल से संतुष्ट होंगे। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट या ईमेल के माध्यम से सूचित कर सकते है। ताकि हम आपके फ़ीडबैक पर अच्छे से कम कर सके। धन्यवाद।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top