IndusInd Nippon Life Insurance बीमा के प्रकार और उसके जबरदस्त फायदे को जानिए

Kishan Jha
0

दोस्तों आज का टॉपिक काफी खास है उन लोगों के लिए जो एक बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां ढूंढ रहे है और वह चाहते है कि हम एक अच्छा सा लाइफ इंश्योरेंस कराएं। और उनको सही विकल्प नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहते है। तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की जिक्र करने वाले है। इसके बारे में आप पहले ध्यान से समझिए। आपको पसंद आता है तो खुद की शोध करें या फिर किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद ही आप इसमें लाइफ इंश्योरेंस करवा। 


दोस्तों आज हम IndusInd Nippon Life Insurance की बारे में बात करने वाले है। यह एक बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां आपके लिए साबित हो सकता है। हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे है। कंपनी क्या है और इसके कितने प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस है। ताकि आपको सही ज्ञान हो उसके बाद आप निर्णय ले। अगर आप इस कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी चाहते है। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए आपको समझ आ जाएगा। 



IndusInd Nippon Life Insurance क्या है?


आप में से लगभग सभी IndusInd Bank के बारे में जरूर जानते होंगे। हो सकता है इस बैंक में आप सब में से कुछ लोगों का खाता भी हो। IndusInd Bank और Nippon Life ने मिलकर या लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत हुई है। Nippon Life एक जापानी इंश्योरेंस प्रदान करने वाली कंपनी है। जो कि भारत में IndusInd Bank के साथ मिलकर लाइफ इंश्योरेंस करने का कार्य करता है। 


इतिहास 


इसके इतिहास के बारे में जाना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इसका इतिहास काफी मजेदार है। यह पहले Reliance Nippon Life Insurance हुआ करता था। Reliance के मालिक अनिल अंबानी का है। आप सभी इस बात को शायद जानते भी होंगे। Reliance की आर्थिक और वित्तीय संकट या अन्य कई कारण होने की वजह से 2005 में हिंदुजा ग्रुप (IndusInd Capital) के द्वारा इसे अधिग्रहण कर लिया गया। तब से इसका नाम IndusInd Nippon Life Insurance हो गया। 


IndusInd Nippon Life Insurance के प्रकार 


हम आपको इसके 6 प्रकार के इंश्योरेंस है वह जानकारी आपको प्रदान करने वाले है। आपको बता दे कि हम जितने भी इनके इंश्योरेंस के प्रकार बताने जा रहे है। उन सभी लाइफ इंश्योरेंस में कई सारे प्लान हो सकते हैं और उसकी सही और स्पष्ट जानकारी के लिए इनके नजदीकी IndusInd Nippon Life Insurance ब्रांच या एजेंट से मिलकर जानकारी ले सकते है। हम नीचे इसके कितने प्रकार के इंश्योरेंस है वह बताने जा रहे है। इन सभी इंश्योरेंस में कई सारे प्लान हो सकते है जो कि आपको समझ कर चयन करना है।


1. Term Insurance Plans 


Indusind का यह सबसे बेहतरीन और प्रमुख इंश्योरेंस है। इस Plan के तहत परिवार के कमाने वाले की दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाने की स्थिति में पूरे  परिवार की आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। साधारण भाषा में समझिए कि आपके परिवार का मुखिया जो पैसे कमाने वाले है और वह किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। ऐसे में पूरे परिवार हताश हो जाते है कि अब क्या होगा। ऐसी स्थिति में यह इंश्योरेंस पूरे परिवार की को आर्थिक मदद करता है। यह पॉलिसी मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते है।


फायदा


इसका सबसे बड़ा फायदा है कि या कम प्रीमियम में Policy धारकों को बहुत बड़ा लाइफ कवर की राशि मिल सकता है। 


Maturity


इस प्लान में मैच्योरिटी का बेनिफिट नहीं मिल सकता है। परंतु इसके कुछ खास प्लान है जिसमें Return Of Premium का विकल्प होता है। अगर आप Return Of Premium का विकल्प चुनते है तो पॉलिसी का समय अवधि पूरा होने के बाद आपको द्वारा भरे गये पूरा प्रीमियम राशि वापस मिल सकता है। 


2. शेविंग और इन्वेस्टमेंट प्लान 


यह प्लान उन लोगों के लिए है जो बीमा करते है और वह चाहते है कि बीमा के साथ-साथ पैसा भी बड़े। इसमें कई प्रकार के प्लान आपको मिल जाएगा।


(i) गारंटीड इनकम 


इस प्लान में क्या होता है कि आपको एक निश्चित समय अवधि के बाद आपको Monthly, Quarterly, या Yearly में आपको पॉलिसी के नियम अनुसार समय आबादी पूरा होने पर आपको एकमुश्त राशि मिल सकता है।


(ii) एंडोमेंट प्लान


इस प्लान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जब आपकी पॉलिसी समाप्त होती है। तो आपको एक बार में भारी रकम मिल सकता है। यह प्लान उन व्यक्तियों के लिए है जो अपने बुढ़ापे का सहारा खोजते है। या फिर वह यह चिंता में रहते है कि बुढ़ापे में पेंशन जैसा कोई व्यवस्था हो जाए। 


3. Unit link insurance plan 


यह एक विशेष इंश्योरेंस है। जिसमें इंश्योरेंस करने के बाद पॉलिसी धारक और शेयर बाजार दोनों जुड़े होते है। हम आपको समझते है जैसे की पॉलिसीधारक पॉलिसी लेते है तो उसका एक हिस्सा बीमा के लिए और दूसरा हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किए जाते है। इस इंश्योरेंस में शेयर बाजार में बढ़ रही लाभ भी वितरित किया जाता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से High Risk  या Low Risk वाला फंड का चयन कर सकते है।


4. Retirement plan 


इनके रिटायरमेंट प्लान भी काफी बढ़िया है जो आपके बुढ़ापे का सहारा हो सकता है। यह आपके लिए  बुढ़ापे में आपको एक पेंशन की तरह कार्य करेगा। इसमें कई प्रकार के प्लान है आप अपने हिसाब से चुन सकते है या एजेंट से आप बात कर सकते है। इसमें आप जब पॉलिसी लेते है तो आपको लंबे समय अवधि के लिए प्रीमियम निवेश करना होता है।


जब इंश्योरेंस की समय अवधि पूरा हो जाती है तब आपको नियमित पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। इसकी मुख्य विशेषता यह भी है कि यह महंगाई को देखते हुए उसी तरह का पेंशन की राशि प्रदान करते है। जिस हिसाब से महंगाई बढ़ती है। उसके हिसाब से आपकी पेंशन में भी वृद्धि हो सकता है।


5. Child Plan 


यहां बच्चों की शिक्षा और बच्चे की सुरक्षा के लिए प्लान उपलब्ध है। जिसमें आपको कई बेनिफिट मिल जाते है। अगर आप चाइल्ड प्लान लेते है तो इसमें सबसे बड़ी विशेषता है कि अगर माता-पिता के साथ कोई अनहोनी हो जाती है। तो प्रीमियम बच्चों को भरने की जिम्मेदारी नहीं होती है। यानी कि बच्चे की प्रीमियम कंपनी भरेगा और बच्चे के नाम का इंश्योरेंस की समय आबादी पूरा हो जाने पर फंड मिल सकता है। 


6. Health/Riders plan 


यह कंपनी यह इंश्योरेंस खासकर राइडर और गंभीर बीमारी के लिए रखा है। यह प्लान लेने के बाद अगर आपको कोई गंभीर या जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर या हार्ट अटैक होने पर इलाज के लिए आपको एकमुश्त राशि मिल सकता है। आपकी गंभीर बीमारी के दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है या फिर आप काम करने के परिस्थिति में नहीं रहते है तो आपका प्रीमियम माफ हो सकता है।


Disclaimer -


इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षणात्मक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। मैं कोई लाइसेंस प्राप्त बीमा एजेंट या वित्तीय सलाहकार नहीं हूं। इंश्योरेंस प्लान के नियम और शर्तें और प्रीमियम समय-समय पर बदलते रहते है। कोई भी पॉलिसी खरीदने से पहले कृपया पॉलिसी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़े और किसी विशेषज्ञ का राय विचार जरूर ले। इंश्योरेंस लेना एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। 


निष्कर्ष -


हमने आर्टिकल्स में आपको बताया है IndusInd Nippon Life Insurance के कितने प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस है और उनकी इतिहास क्या रहा है, आशा करता हूं कि आपको जानकारी सही और संतुष्टि दायक मिला होगा।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top