Axis Max Life Insurance Plan Benefits हर परिवार के लिए 4 सबसे बेहतरीन पॉलिसी 2026

Kishan Jha
0

 दोस्तों अगर आप 2026 या आने वाले समय के लिए एक ऐसी बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस करवाना चाहते है। जहां आप चाहते है कि खुद के साथ आपके पूरे परिवार को भी एक सुरक्षा कवच मिले। या फिर आपकी सोच ऐसी है कि लाइफ इंश्योरेंस हमारे बुढ़ापे का सहारा बने। यानी कि जब आपकी बुढ़ापे आए तो वह आपकी सुरक्षा के साथ-साथ आपको एक पेंशन जैसी भी सुविधा दे। 


बहुत लोग का सच यह भी होता है कि हम लाइफ इंश्योरेंस कर रहे है। लाइफ इंश्योरेंस में हम निवेश कर रहे है तो निवेश करने के बाद जब हमारा जीवन बीमा का समय अवधि पूरा हो तो मुझे एक बेहतर रिटर्न चाहिए। तो यदि आप इन सभी विचार को अपने मन में रखते हुए लाइफ इंश्योरेंस करवाना चाहते है तो हम आपके लिए एक ऑप्शन लेकर आए है। जहां आपको यह सारी सुविधा मिल सकती है। 



आज हम Axis Max life Insurance की बात करने वाले है। हम उनके मुख्य और अधिक फायदेमंद वाली लाइफ इंश्योरेंस के प्रकार आपके बीच में रखने जा रहे है। आप हमारे द्वारा बताए गए मैक्स लाइफ के इन सभी इंश्योरेंस प्लान के बारे में अच्छे से समझिए। उसके बाद आप खुद का शोध करिए। आप किसी विशेषज्ञ का राय विचार और विमर्श लेने के बाद ही निर्णय करें की आपको इनमें से कोई इंश्योरेंस प्लान करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।


नोट -


हम जो आपको Insurance के प्रकार आपको बताने जा रहे है। इसके अलावा भी कंपनी के कई  और Insurance के कई सारे प्लान हो सकते है। हम आपको कुछ मुख्य Insurance के प्रकार बता रहे है जो अभी के समय में लोकप्रिय है। आने वाले समय में प्लान में कंपनी के नियम और शर्तों के अनुसार बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 


1. Smart Wealth Advantage Guarantee Plan


Max Life का ये इंश्योरेंस प्लान 2026 का सबसे लोकप्रिय प्लान है। यह इंश्योरेंस प्लान को सेविंग प्रोटेक्शन इंश्योरेंस प्लान भी कहा जाता है। क्योंकि यह ग्राहकों को बचत ही नहीं करता है बल्कि उनकी प्रोटेक्शन और रिटर्निंग की सुविधा देने में भी काफी फायदेमंद है। 


Wealth For Milestones - 


इस में आप Policy अवधी तक प्रीमियम भरते है। उसके बाद पॉलिसी अवधि समाप्त होने के बाद आपको एकमुश्त रकम मिल सकता है। पॉलिसी समय अवधि पूरा होने के बाद इसमें आपको मैच्योरिटी भी मिलता है।


Regular Wealth - 


इंश्योरेंस की यह मुख्य खासियत है कि आप इसमें प्रीमियम भरते है। आपकी प्रीमियम भरने की समय अवधि कितनी है। प्रीमियम भरने के समय अवधि खत्म होने के बाद आपको निश्चित आय मिलता है।


Lifelong Wealth - 


100 साल की उम्र तक आप इंश्योरेंस कर सकते है। आप इसमें रिटर्न आफ प्रीमियम (ROP) भी सेलेक्ट कर सकते है। आप अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग भी कर सकते है। आप अपने हिसाब से वह उम्र ताई कर सकते है। जिस उम्र में आपको लगे कि मुझे एक पेंशन की जरूरत है।



Claim 


अगर पॉलिसी धारक की किसी कारण बस मृत्यु हो जाती है तो डेथ क्लेम तुरंत मिलता है। Policy Continuance Benifit के अंतर्गत डेथ क्लेम तो मिल ही रहा है उसके बाद अगर मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो बाकी के प्रीमियम माफ हो जाता है। अगर देखा जाए तो पूरे परिवार की सुरक्षा कवच हो जाती है। इसमें बच्चों की शिक्षा भी कवर किया जाता है। 


2. Smart Fixed-Return Digital Plan



यह एक Digital Insurance है जो आपको फिक्स डिपाजिट जैसी सर्विस देती है। जैसे आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करते है और आपको उस पर इंटरेस्ट मिलता रहता है और मैच्योरिटी होने पर आपकी राशि वापस हो जाती है। यह इंश्योरेंस करवाते समय शुरू में ही आपको बॉन्ड पेपर पर मैच्योरिटी राशि दिखा दिख जाती है आपको कितने मिलने वाले है। इसके कुछ प्लान हम बता रहे है।


Short Term Investment - 


इसमें आप शॉर्ट टर्म के हिसाब से चल सकते है उदाहरण के लिए आप 5 साल तक प्रीमियम भरते है तो आप 10 से 11 साल तक बेनिफिट ले सकते हैं। यानी कि आप जो प्रीमियम भरकर निवेश करते है। उसकी आपको अच्छी रिटर्निंग मिलता है। 


Benefit for Women -


इस इंश्योरेंस में महिलाएं को अतिरिक्त फायदे मिलते है। अगर महिलाएं यह इंश्योरेंस लेती है तो उनको 0.25% से लेकर 0.50% तक एक्स्ट्रा रिटर्न का बेनिफिट मिल सकता है।


नोट: इसमें कई सारे प्लान हो सकते है। आने वाले समय में इसमें प्लेन में कंपनी के नियम और शर्तों के अनुसार बदलाव भी देखने को मिल सकता है। वर्तमान में मौजूद उनके कुछ प्लान जैसे Gold Variant, Platinum Variant, Titanium Variant आदि 


3. ELITE Term Plan


यह इंश्योरेंस उन लोगों के लिए है जिन्हें लगता है कि हमारे साथ कुछ अनहोनी होने पर या मृत्यु हो जाने पर हमारे परिवार को एक बड़ी इंश्योरेंस कवर राशि मिले। तो उन लोगों के लिए यह इंश्योरेंस प्लान बेहतर साबित हो सकता है। बहुत से लोग ऐसे सोचते है कि हमारे जाने के बाद हमारे परिवार को किसी भी तरीके से कोई आर्थिक संकट न आए। या हमरा परिवार किसी दूसरे पर आश्रित ना हो तो वह व्यक्ति इस प्लान के तरफ देख सकते हैं। 


Return of Premium -


इस इंश्योरेंस में रिटर्न का प्रीमियम का भी फैसिलिटी दी गई है। अगर आप पॉलिसी समाप्त होने की अवधि तक जिंदा रहते है तो आप अब जितने भी प्रीमियम भरे है। आपके द्वारा भरे गए प्रीमियम की राशि GST को छोड़ कर आपको रिटर्न कर दी जाती है। 


Special Exit Value -


यह इसमें काफी बढ़िया विशेषता दी गई है जिसे Special Exit Value कहते है। उदाहरण के लिए अपने इंश्योरेंस 80 साल तक कराया और 60 वर्ष की उम्र के अब आपको लगता है कि मुझे अब कवर की जरूरत नहीं है। तो आप 60 साल की उम्र में प्रीमियम भरना बंद कर सकते हैं और स्पेशल एग्जिट वैल्यू को अपना सकते है। आप अपने पॉलिसी को बंद करवा सकते है अब आपने जितनी प्रीमियम भरे है GST छोड़कर आपकी प्रीमियम राशि आपको रिटर्न कर दी जा सकती है। 


4. राइडर्स प्लान 


पॉलिसी धारक को अगर कोई खतरनाक या जानलेवा बीमारी हो जाती है जैसे हार्ट अटैक, डेंगू, किडनी फेल और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो जाती है तो उसका इलाज के लिए बड़ी कवर राशि मिल सकता है। किसी कारणवश पॉलिसी धारक विकलांग या आय करने की स्थिति में नहीं रहता है तो उनके सारे प्रीमियम माफ भी हो सकते है। 


साधारण भाषा में समझिए कि अगर आपको हार्ट अटैक हुआ और डॉक्टर आपको किसी भी तरीके का कोई कार्य करने से मना कर दिया। आप कार्य नहीं कर पाएंगे तो आप कमाई भी अपने जीवन में नहीं कर पाएंगे और कमाई नहीं कर पाएंगे तो आप प्रीमियम कहां से भरेंगे। तो ऐसी स्थिति में आपकी सारी प्रीमियम माफ हो सकती है और आपके इंश्योरेंस का कवर मिलता रहेगा।


Insurance Full Explain Video -



Disclaimer -


इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। मैं किसी भी बीमा कंपनी का एजेंट या प्रतिनिधि नहीं है। बीमा कंपनी एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। बीमा कंपनी के किसी भी प्लान में निवेश करने या पॉलिसी खरीदने से पहले कृपया कंपनी के आधिकारिक नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। हम किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। 




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top