Axis Max Life Insurance Cancel कैसे करें? ये हैं 6 आसान तरीके

Kishan Jha
0

दोस्तों अगर आपने भी Axis Max Life Insurance में कोई लाइफ इंश्योरेंस करवाया है। इंश्योरेंस करवाने के कुछ दिनों के बाद आपको ऐसा एहसास होता है कि यह इंश्योरेंस मेरे लिए फायदेमंद नहीं है। या आपको ऐसा भी लग सकता है कि इसका प्रीमियम ज्यादा है। हम जो प्रीमियम हम भर रहे है उस महंगे प्रीमियम के मुताबिक मुझे लाइफ इंश्योरेंस में अच्छा बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है तो आपका मूड खराब हो जाता है। 


अब आपको लगता है कि मैं गलत इंश्योरेंस का चयन कर लिया है। यह इंश्योरेंस मुझे नहीं चाहिए मुझे यह इंश्योरेंस को Cancel करवाना है। दोस्तों अगर आप ऐसे मझधार में फंस चुके है तो यह आर्टिकल्स मैंने आपके लिए लिखा है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है। हम आपको पॉलिसी कैंसिल करने के कई ऑप्शन बताएं है। इसमें से आप कोई भी एक ऑप्शन का चयन करते हुए अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है।



Cancellation Rules 


Insurance Policy को कैंसिल करने से पहले आपको इसके नियमों को समझाना पड़ेगा। आप पॉलिसी दो प्रकार से लेते है ऑनलाइन या ऑफलाइन। अगर आप खुद से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के वेबसाइट या एप्लीकेशन से अगर आप इंश्योरेंस खरीदने है तो वह ऑनलाइन हो जाता है। अगर आप किसी एजेंट या ब्रांच में जाकर इंश्योरेंस का चयन करते है और आप इंश्योरेंस लेते है तो वह ऑफलाइन इंश्योरेंस लेना कहलाता है।


आशा करता हूं आपको समझ में आ चुका होगा कि ऑनलाइन इंश्योरेंस क्या है और ऑफलाइन इंश्योरेंस क्या होता है। अब यह समझते है कि ऑनलाइन इंश्योरेंस लेते है तो उसे कितने दिनों के बाद कैंसिल कर सकते है और ऑफलाइन लेते हैं तो उसे कितने दिन के बाद कैंसिल कर सकते हैं।


Free Look Period


दोस्तों जब भी हम किसी कंपनी का इंश्योरेंस लेते है तो इंश्योरेंस लेने के बाद IRDAI के नियम अनुसार पॉलिसीधारकों को फ्री लुक पीरियड का एक समय अवधि होता है। इस समय अवधि के अंतर्गत आपको यह निर्णय लेना होता है कि हमने सही इंश्योरेंस का चयन किया है या नहीं। यह इंश्योरेंस जो हम लिए है इसमें हम जो प्रीमियम भरा रहे है। प्रीमियम के अनुसार मुझे इस इंश्योरेंस में अच्छा बेनिफिट मिल रहा है या नहीं अगर सही बेनेफिट्स नहीं मिल रहा है या Insurance पसंद नहीं है तो Cancel कर सकते है। अगर Cancel करने का निर्णय लिए है तो फ्री लुक पीरियड के समय अवधि के अंदर करना होता है। तो चलिए अब  समय अवधि को जानते है।  


Online 


अगर आप खुद से Axis Max Life Insurance के वेबसाइट या एप्लीकेशन पर जाकर इंश्योरेंस लिए है तो वह ऑनलाइन माना जाता है। ऑनलाइन इंश्योरेंस लेने के बाद आपको 30 दिनों का Free Look Period का समय अवधि मिलता है। 


Offline 


अपने Axis Max Life Insurance के ब्रांच जाकर या फिर उनके ऑफिशियल इन्शुरन्स एजेंट से मिलकर अपने इंश्योरेंस लिया है तो यह इंश्योरेंस लेने की प्रक्रिया ऑफलाइन कहलाता है और ऑफलाइन के लिए भी 30 दिनों की Free Look Period का समय आबादी रखा गया है। हले ऑफलाइन पॉलिसी के लिए सिर्फ 15 दिन मिलते थे लेकिन 1 अप्रैल 2024 से IRDAI ने इसे बड़क कर 30 दिन कर दिया। 


नोट -


कंपनी पॉलिसी धारकों को Free Look Period इसलिए देता है कि आप इस समय अवधि के अंतर्गत संतुष्ट हो जाए कि आपने पॉलिसी का सही चयन किया है या नहीं।  फ्री लुक पीरियड का एक समय अवधि होता है। अगर आप फ्री लुक पीरियड समय अवधि के अंदर निर्णय ले लेते है तो आप पॉलिसी को कैंसिल कर सकते हैं अगर फ्री लुक पीरियड समय अवधि आपका बीत चुका है तो फिर आप इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल नहीं कर पाएंगे अब आपको Surrender करना होगा। 


Cancellation और Surrender में अंतर


अब हमारे बहुत से दोस्त कंफ्यूज हो चुके होंगे कि भाई आखिर Cancellation और Surrender में क्या अंतर है। हम आपको साधारण भाषा में इन दोनों के अंतर को समझाने की कोशिश करते है आप ध्यानपूर्वक समझिए।


Cancellation -


दोस्तों जैसे मैंने ऊपर आपको बताया है कि जब भी आप मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से इंश्योरेंस लेते है तो आपको फ्री लुक पीरियड दिया जाता है। इस समय अवधि के अंतर्गत आपने अगर यह निर्णय ले लिया कि मुझे पॉलिसी पसंद नहीं है तो आप कैंसिल कर सकते है। 


Surrender -


अगर आप अपना फ्री लुक पीरियड समय अवधि बिता चुके है तो आप पॉलिसी को कैंसिल नहीं कर सकते है। तो आपके पास ऑप्शन होता है कि आप अपनी पॉलिसी को सरेंडर कर सकते है। सरेंडर के दरमियान भी आपका पॉलिसी को बंद कर दिया जाता है। परंतु IRDAI के नियम अनुसार अगर आप 3 साल तक प्रीमियम भरने के बाद सरेंडर करते हैं तो आपको कुछ प्रतिशत तक रिफंड मिल सकता है। 3 साल से पहले अगर आप सिलेंडर कर देते है तो आपको नुकसान है आपको कुछ भी रिफंड नहीं मिलेगा। आपकी पॉलिसी को बंद कर दी जाएगी।


Types Of Cancellation


अब बात कर लेते है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान लेने के बाद आप कितने प्रकार से अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है। हम आपको एक नहीं 6 प्रकार बताते है। इसमें से आप किसी भी एक प्रकार के माध्यम से अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है। 


1. Online App/Website 


ऑनलाइन आप घर बैठे खुद अपने मोबाइल या लैपटॉप से इंश्योरेंस को कैंसिल कर सकते है। इसके लिए आपको मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिसियल वेबसाइट या एप्लीकेशन पर जाना है। Login करना है उसके बाद आपको कैंसिलेशन फॉर्म को भरना है और सबमिट कर देना है। 24 घंटे के अंदर आपकी पॉलिसी को बंद कर दी जाएगी और आपका जो पहले निवेश था वह आपको पूरा रिफंड कर दिया जा सकता है। 



2. Email 


आप कंपनी के ऑफिशियल ईमेल आईडी (service.helpdesk@maxlifeinsurance.com) पर Email भी कर सकते है। Email के दरमियान आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पॉलिसी नंबर और कैंसिल क्यों करना है उसका आपको कारण बताते हुए मेल भेज देना है। मेल भेजने के बाद 24 घंटे इंतजार करना है। आपको रिप्लाई आएगा जिसमें आपसे कुछ वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते है जैसे Identification Document, Cancel Cheque, Bank Account, Policy number आदि।


3. नजदीकी शाखा 


आपके लिए अपनी पॉलिसी को कैंसिल करने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है की आप एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के नजदीकी ब्रांच में जाकर कैंसिल करवा लें। ब्रांच में जाने के बाद वहां पर Officer से मिले उनको बोले कि मुझे यह इंश्योरेंस प्लान पसंद नहीं है मुझे उसे कैंसिल करना है। वह आपको सारी चीज बारीकी से समझाएं वही आपको एक फॉर्म भरा जा आएंगे। जो डॉक्यूमेंट देना होगा वह डॉक्यूमेंट लगेंगे। 


4. Call 🤙 


आप डायरेक्ट Max Life Insurance company के कस्टमर केयर (1860 120 5577) में बात भी कर सकते है। उनको अपनी समस्या बता सकते है। कि मुझे यह पॉलिसी कैंसिल करना है। वह आपको सारी प्रक्रियाएं बताएंगे ऑनलाइन प्रक्रिया ही बताएंगे और ऑफ लाइन प्रक्रिया बताएंगे। आप दोनों में से कोई प्रक्रिया का चयन करके अपने पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है। 


5. WhatsApp 


आप कंपनी के व्हाट्सएप नंबर (+91 74283 96005) पर भी टेक्स्ट मैसेज कर सकते है। जिसमें आपको Cancel शब्द का इस्तेमाल करना है। कैंसिल लिखकर भेज दीजिए। आपको थोड़ा इंतजार करना है और आपके यहां भी प्रक्रिया है बताई जाएगी कैसे आप जो है कैंसिल कर सकते है।


6. Agent 


आप एजेंट के माध्यम से भी अपनी पॉलिसी को कैंसिल कर सकते है अगर आपने ऑफलाइन पॉलिसी लिया है। जिस एजेंट से आपने लिया है इस एजेंट से जाकर मिले उनको बोले कि मुझे अपनी यह इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल करनी है। क्योंकि मुझे यह पॉलिसी पसंद नहीं है या फिर यह भी बता सकता है की पॉलिसी का प्रीमियम ज्यादा है। एजेंट को समझाएं आपको पॉलिसी कैंसिल करने के लिए फॉर्म देंगे। वह फॉर्म भरना है वह जो डॉक्यूमेंट मांगे उसको डॉक्यूमेंट देना है। वह जाकर ब्रांच में फॉर्म को जमा करेगा और आपको कुछ दिनों के अंदर आपकी पहले निवेश वापस मिल सकता है।


Cancellation Full Explain Video -



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top