Tata AIG Health Insurance Plans की विशेषता और फायदे को जानिए! Insurance लेने से पहले ये 5 बातें जान लें!

Kishan Jha
0

दोस्तों अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस करवाने की सोच रहे है और आप एक ऐसी कंपनी सर्च कर रहे हो। जहाँ पर आपको एक ब्रांड का विश्वास मिले और आपको कम प्रीमियम में एक बड़ी कवर राशि मिले। तो दोस्तों हम आपके लिए एक बेहतरीन कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बताने वाले है। 


दोस्तों आज हम Tata AIG Health Insurance कि बात करने वाले है। Tata ग्रुप के इस हेल्थ इंश्योरेंस में आपको कम खर्च पर अधिक बेनिफिट मिलता हुआ नजर आ सकता है। यह मध्यम वर्गों के लिए एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस हो सकता है। जहां आपको बचत को नजर में रखते हुए आपको हेल्थ इंश्योरेंस की अच्छी बेनिफिट दी जा रही है। 



Tata AIG Health Insurance


दोस्तों नाम से तो आपको पता चल गया होगा कि आपको टाटा कंपनी का ब्रांड का विश्वास मिल रहा है। हम आपको उनके वर्तमान में चल रहे लोकप्रिय इंश्योरेंस के बारे में बताने जा रहे है। हम इंश्योरेंस के प्रकार ही  आपको नहीं बताएंगे बल्कि इसमें क्या-क्या बेनिफिट आपको मिलेंगे लगभग हर पॉइंट्स को बताने की कोशिश करेंगे। चलिए जानते है कि उनके मुख्य कौन-कौन से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है और क्या-क्या उसकी विशेषताएं है।


Medicare 


टाटा का यह सबसे पॉपुलर और पसंदीदा Health Insurance है। यह लोगों के लिए सबसे पसंदीदा हेल्थ इंश्योरेंस क्यों है। इसके लिए हम इसकी विशेषता और बेनिफिट को बताने जा रहे है। जिससे आपको अच्छे तरीके से समझ में आ जाएगा कि यह इतना पॉपुलर क्यों है।


1. Medicare Protection 


यह प्लान उन लोगों के लिए है जो इंश्योरेंस करते समय कम बजट में लाइफ कवर चाहते है। इस प्लान में प्रीमियम कम देना होता है। यह प्लान टाटा ग्रुप उन लोगों के लिए लाया है। जिन्हें छोटी प्रीमियम में अच्छी कवर राशि की जरूरत पड़ती है।


Rooms 


अगर आप बीमार पड़ते हैं तो आपको इलाज के लिए इसमें कंपनी की तरफ से सिंगल प्राइवेट एक रूम की सुविधा मिलती है।आप इससे बढ़िया लग्जरी रूम बुक करते हैं तो बाकी आपको अपनी जेब से भरने पड़ेंगे। 


Coverage 


  • अस्पताल में भर्ती होने पर यह आपके इलाज के दौरान हुई खर्च को कवर करता है। 
  • इलाज के दौरान आपको कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। तभी आपको कवर मिल पाएगा। 
  • भर्ती होने से पहले 30 दिन तक जांच और दवाई की खर्च और डिस्चार्ज होने के बाद 60 दिन तक रिकवरी और दवाई की खर्च का कवर मिल सकता है। 

उपचार 


  • आप एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी इत्यादि पद्धति से भी आप इलाज करवा सकते है। इस पद्धति के इलाज के दौरान भी आपको कवर मिल सकता है। 
  • कुछ ऐसी बीमारियां है जिसमें आपको हॉस्पिटल में 24 घंटे रुकने की जरूरत नहीं होती है तो उसे बीमारी में आपको कवर प्रोसेसर के दौरान कर किया जाता है। 
  • कोई इमरजेंसी आती है और आपके घर से अस्पताल एंबुलेंस में जाना पड़ता है या एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल एंबुलेंस में जाना पड़ता है तो यह खर्च भी कवर की जाती है। 


क्लेम


क्लेम बात करें अगर आप पूरे साल बीमार नहीं पड़ते हैं और आप क्लेम नहीं करते हैं तो 10% की बढ़ोतरी हो जाती है। यानी कि आपकी क्लेम राशि अगले क्लेम राशि में 10% बढ़ा कर दी जाएगी। 


वेटिंग पीरियड 


पॉलिसी लेने के बाद 30 दिन तक कोई कवर नहीं मिलता है।। आपको 30 दिन तक वेटिंग पीरियड में रहना होता है। अगर आपको इंश्योरेंस लेने से पहले कोई पुरानी बीमारी है जैसे - बीपी, शुगर या अन्य प्रकार की छोटी बीमारी तो इसके इलाज के कवर के लिए आपको इंश्योरेंस करने के बाद 4 से 5 साल का इंतजार करना होता है। उसके बाद आप इन बीमारी के इलाज के दौरान आपको कवर मिलता है। 


2. Medicare Plus  


यह प्लान उन लोगों के लिए है जो कोई ने हेल्थ इंश्योरेंस भी ले चुके है और उनको लगता है कि Medicare Plus में यह खास बेनिफिट है जिसे हम लेना चाहते है। तो पॉलिसी धारक के Medicare Plus प्लान उसके पुराने हेल्थ इंश्योरेंस में इंक्लूड हो जाता है। यह Medicare Plus प्लान ले लेंगे उनका पुराना हेल्थ इंश्योरेंस और Medicare Plus दोनों जुड़ के एक अच्छी कवर देने वाली हेल्थ इंश्योरेंस बन जाएगी।


3. Medicare Plus Premium 


इस प्लान का प्रीमियम बहुत ही सस्ता है। लेकिन यह मत समझना कि प्रीमियम सस्ता है तो आपको कवर राशि भी छोटी मिलेगी। तो ऐसा नहीं है सस्ता प्रीमियम में यह प्लान आपको बड़ी कवर राशि मोहया करती है। 


रिफिल (Restore)


यह Insurance के रिफिल (Restore) बेनेफिट्स इस प्लान को वाकई बहुत ही मजेदार बनता है। इस प्लान के अंतर्गत आपको जो कवर राशि मिलती है और आप उस कवर राशि को क्लेम कर लेते है। तो कंपनी आपके आपकी कवर राशि को फिर से रिफिल कर देती है। मैं आपको साधारण भाषा में समझता हूं माननीय कि आप बीमार पड़े हॉस्पिटल में आप भर्ती हुए और इलाज के दौरान आपको कवर राशि जो मिला उसे अपने पूरा खर्च कर लिया। अब आपको चिंता होने लगा की हमने सारी कवर राशि पूरी खर्च कर ली है आगे क्या होगा। तो आप चिंता न करें क्योंकि इस प्लान के अंतर्गत कंपनी आपके इलाज दौरान खर्च हुई कवर राशि को फिर से रिफिल (Restore) कर देती है। जो कि अगले इलाज के लिए आपको फिर से कवर राशि मिलेगी।


यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कि मानो घर में कोई सामान रखा हुआ है। आपको जरूरत पर अपने सामान को उठाया और उस सामान का पूरा उपयोग कर लिया और कुछ देर बाद घर का कोई दूसरा मेंबर बाजार से वही सामान खरीद कर लाया और जिस जगह से अपने सामान उठाया था। उस जगह पर नया आसमान लाकर रख दिया। ताकि आपको जरूरत हो तो आप फिर से उसे समान का उपयोग कर सके।


Note - 


ध्यान दें कि इंश्योरेंस में कवर राशि को रिफिल (Restore) करने के लिए कंपनी के कई सारे छोटे छोटे कई नियम और शर्तें होती है जिसे आपके Policy के तहत पूरा करने के बाद ही आपके क्लेम राशि रिस्टोर होगा। समय समय पर इंश्योरेंस प्लान के नियम और शर्तें बदल सकती है। तो इंश्योरेंस लेने से पहले या इंश्योरेंस लेने के बाद नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें।


क्लेम 


  • Medicare Plus Premium में आपको अपने हिसाब से आप हॉस्पिटल में AC वाला रूम ले सकते है। जैसे आप सिंगल प्राइवेट AC रूम ले सकते है। 
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले 40 दिनों का खर्च कवर किया जाता है। डिस्चार्ज होने के बाद 90 दिन तक खर्च कवर किया जाता है।
  • इस प्लान में भी आप होम्योपैथिक, एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, और यूनानी पद्धति से इलाज करवा सकते है खर्च कवर किया जाता है। 


Waiting period 


  • इंश्योरेंस लेने के बाद एक्सीडेंटल पहले दिन से ही कवर किया जाएगा। 
  • सामान्य बीमारी में 30 दिन के बाद कवर मिलता है। 
  • आपको कोई पुरानी बीमारी है तो आपको 3 से 4 साल का वेटिंग पीरियड में रहना होगा। 3 से 4 साल के बाद आपको उसकी इलाज को कवर किया जाएगा।


4. Medicare Premier 


यह प्लान टाटा ग्रुप के सबसे बेहतरीन प्लान में से एक है। ऊपर बताया दोनों प्लान में से ज्यादा और बड़ी कवर राशि इस प्लान में आपको मिल सकता है। इस प्लान में रूम की कोई टेंशन ही नहीं होती है। आप हॉस्पिटल में भर्ती होते हो तो आप अपने हिसाब से कोई भी रूम ले सकते हो। उसे खर्च को कवर किया जाएगा।


क्लेम 


Worldwide Coverage


आपको कोई ऐसी बड़ी और खतरनाक बीमारी होती है। जिसका कारण आपको भारत से बाहर विदेशों में इलाज की जरूरत होती है तो टाटा कंपनी आपको भारत से बाहर इलाज के दौरान भी खर्च उठाएगी। 


OPD 


अगर आपको मामूली से बुखार भी होती है और आप इलाज करने जाते हो तो आपको इसके दौरान भी कवर मिलता है। OPD में आप जैसे डॉक्टर के पास जाते है तो डॉक्टर के फीस, इलाज के दौरान सर्जरी खर्च और दवाइयां की छोटे-छोटे खर्चे को कवर करता है।


Coverage 

  • बच्चों के लिए के इलाज खर्च को भी कवर करता है।
  • कुत्ते काटते है तो आपको इंजेक्शन खर्च कवर करता है। 
  • शादीशुदा है तो आपको पत्नी की डिलीवरी खर्च भी कवर करता है। इसमें 4 साल तक वेटिंग पीरियड होता है।
  • पर आपको पुरानी बीमारी है तो उसके लिए 4 साल तक का वेटिंग पीरियड है। 4 साल के बाद आपकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए कर मिलेगा।


 5. Elder Care


यह प्लान उन लोगों के लिए है जो 61 साल से ऊपर के है। बुजुर्गों के लिए यह प्लेन एक वरदान साबित हो रहा है। बुजुर्गों के लिए यह प्लान कैसे फायदेमंद है हम आपको उसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। ध्यान से समझिए अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है तो यह प्लान उनके लिए खास हो सकता है। 


घर से इलाज 


इस प्लान में बुजुर्गों के लिए घर से इलाज करने की सुविधा दी गई है। बुजुर्ग बार-बार बीमार पड़ते रहते है और अस्पताल में अगर बेड खाली नहीं है तो आप बुजुर्गों के घर पर इलाज करवा सकते है। उस खर्च को कंपनी कवर करती है। 


OPD 


यहां ओपीडी की भी सुविधा दी गई है। बुजुर्ग को अगर सामान्य कोई बीमारी होती है अगर आप हॉस्पिटल में समान बीमारी को लेकर डॉक्टर से मिलने जाते है और दवाइयां की छोटी खर्च भी होती है तो उसे भी कवर  करता है।


उपचार 


हर प्लान की तरह इस प्लान में भी आप अपने बुजुर्ग को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, और  होम्योपैथी किसी भी पद्धति से इलाज करवाते है तो खर्च को कवर किया जाता है। 


ध्यान दें! 


हमने जो आपको यह 5 प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बताएं। इसके अलावा इसमें Tata AIG Health Insurance के और कई सारे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हो सकते है। आने वाले समय में इन प्लान में आपको Tata AIG Health Insurance और IRDAI के नियम और शर्तों के अनुसार आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते है। समय-समय पर इंश्योरेंस के नियम बदलते रहते है। INSURANCE लेते समय उनके वर्तमान नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 


How To Chack Tata AIA Policy Status Video



Disclaimer -


इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। मैं किसी भी बीमा कंपनी का एजेंट या प्रतिनिधि नहीं हूँ। बीमा कंपनी एक वित्तीय जोखिम हो सकता है। बीमा कंपनी के किसी भी प्लान में निवेश करने या पॉलिसी खरीदने से पहले कृपया कंपनी के आधिकारिक नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। हम किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। 


निष्कर्ष -


आज हम Tata AIG Health Insurance के मुख्य और लोकप्रिय हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जाने। आशा करता हूं कि आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिल चुकी होगी। मैं यहां 5 प्रकार के HEALTH INSURANCE PLAN का विवरण किया है। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप मुझे फीडबैक दे सकते है। 




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top