क्या आप Axis Max Life Insurance में अपना जीवन बीमा करवाए है और किसी कारण बस आपने गलत बीमा का चयन कर लिया। या जल्दबाजी में आपने ऐसा बीमा ले लिया जहां आपको लग रहा है कि इसमें ज्यादा बेनिफिट नहीं है। आप 2 या 3 साल तक प्रीमियम भर दिए है। अब आपको लग रहा है कि यह पॉलिसी आपको नहीं चाहिए और हम इसे सरेंडर करना चाहते है। अब आपकी समस्या यह है कि हम सरेंडर तो कर रहे है लेकिन हमने प्रीमियम भरा है उसका क्या? पॉलिसी सरेंडर करने पर मुझे सरेंडर वैल्यू क्या मिलेगा। सरेंडर करने पर मुझे कितना रिफंड मिल सकता है।
दोस्तों आप घबराइए नहीं यह आर्टिकल आपके लिए लिखा जा रहा है। आज हम बात करने वाले है कि आप पॉलिसी को सरेंडर कैसे कर सकते है। सिलेंडर करने के क्या नियम है और कब आप सिलेंडर करें ताकि आपको सरेंडर वैल्यू के साथ आपको रिफंड मिल सके। हम आपको सरेंडर वैल्यू या सिलेंडर के नियम और शर्तें नहीं बताएंगे। बल्कि हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको सरेंडर करने पर कंपनी के नियम और शर्तों के अनुसार आपको कितनी प्रतिशत तक सरेंडर वैल्यू मिल सकता है।
Surender का नियम और शर्तें
IRDAI के नियम अनुसार Lock In Period के बाद सरेंडर करने पर आपको वैल्यू मिल सकता है। आम इंश्योरेंस पॉलिसी के Lock In Period - 3 साल का होता है अगर आप 3 साल तक प्रीमियम भरते हैं और आप सरेंडर करते है तो आपको रिफंड मिल सकता है। ULIPs के लिए नियम कुछ बदल जाता है इसमें आपको Lock In Period - 5 साल के लिए होता है। आपको 5 साल तक प्रीमियम भरना है। 5 साल के बाद अगर आप सरेंडर करते हैं तो आपको रिफंड मिल सकता है।
अगर आप Lock In Period से पहले अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर करते है तो आपको रिफंड कुछ भी नहीं मिल सकता है। इसलिए अपने इंश्योरेंस पॉलिसी को Lock In Period के बाद ही सरेंडर करें। अगर आप प्रीमियम भर रहे है तो कोशिश करें कि आप इंश्योरेंस में 3 साल और ULIPs 5 साल तक नियम के अनुसार आप प्रीमियम बड़े उसके बाद आप सरेंडर करें।
Surrender Value
अब बात कर लेते है सरेंडर वैल्यू कि अगर आप Lock In Period के बाद सरेंडर करते है तो आपको रिफंड कितना मिल सकता है। अगर आप Lock In Period के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर करते हैं तो आपकी कुल प्रीमियम भुगतान के 30% तक रिफंड मिल सकता है। अगर आपका अर्जित बोनस है जो आपको कंपनी की तरह से मिला है तो सरेंडर के बाद नियम और शर्तों के अनुसार बोनस का भी 30% तक मिल सकता है। इसमें पहले साल का प्रीमियम, राइडर्स/दुर्घटना प्रीमियम यह सभी छोड़कर कर और नियम और शर्तों को देखते हुए आपको 30% तक रिफंड मिल सकता है।
साधारण भाषा में आपको समझाने की कोशिश करता हूं कि आप अगर प्रीमियम 3 साल तक भरे हैं तो आपको पहले वर्ष जितने भी अपने प्रीमियम भरा है। वह प्रीमियम में से कुछ भी रिफंड आपको नहीं मिलेगा। इसमें राइडर्स दुर्घटना प्रीमियम भी रहेगा है। अगर आपको प्रीमियम भरते टाइम जो आपको GST या टैक्स देना पड़ा था वह वह छोड़कर आपको रिफंड वैल्यू मिलता है।
विशेष समर्पण मूल्य यह एक गारंटीकृत अक्सर अधिक राशि होते है। जिनकी गणना पॉलिसी की अवधि भुगतान किए गए प्रीमियम और अर्जित बोनस के आधार पर की जाती है।
Refunds के नियम और शर्तें
- Axis Max Life Insurance के अभी वर्तमान समय के Surrender पर मिलने रिफंड के नियम और शर्तें हम बता रहे है।
- Lock In Period समय अवधि के बाद सरेंडर करने के बाद ही रिफंड मिलेगा। Max Life Insurance का Lock In Period जो है वह सामान्य Insurance में 3 साल और ULIPs 5 साल प्रीमियम भरने के बाद पूरा होता है।
- Discontinued Policy Fund: आपका Surrender Value (Discontinued Changes काटने के बाद) एक अलग फंड में चला जाता है।
- ब्याज: इस फंड पर IRDAI द्वारा अधिकृत न्यूनतम गारंटी ब्याज वर्तमान में लगभग 4% वार्षिक है वह मिलता है।
- सरेंडर करते ही आपका लाइफ इंश्योरेंस के तरफ से मिलने वाले लाइफ कवर और अन्य राइटर लाभ मिला बंद हो जाता है।
- Lock In Period समय अवधि पूरा होने के बाद जिस दिन आप सरेंडर करते है उस दिन की Net Asset Value (NAV) के आधार पर आपको रिफंड मिलता है।
- आमतौर पर 5 साल के बाद कोई सरेंडर या Exit Charge नहीं लगता है।
- सरेंडर वैल्यू पर TDS और अन्य टैक्स नियमों की जांच होती है l
- अगर आप 1 फरवरी 2021 के बाद पॉलिसी लिए है। तो इसके लिए टैक्स अधिक है मैच्योरिटी/सरेंडर राशि पर टैक्स के नियम समय-समय पर बदल सकते है।
नोट:
सरेंडर की वैल्यू और Refunds के नियम और शर्तें में समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए आपको Axis Max Life Insurance कि अधिकृत वेबसाइट को विजिट करके देखना चाहिए। उसके बाद ही पॉलिसी सरेंडर करने की सोच।
Surrender कैसे करें?
अब बात आती है कि हम एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को सरेंडर कैसे करें। दोस्तों देखो सरेंडर करने के लिए आपको ऑनलाइन की कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। सरेंडर आपको Max Life Insurance के ब्रांच जाकर ही करना होगा। हम आपको कुछ चीज आसान कर देते है। जो कि आप घर से ऑनलाइन करके जा सकते है।
उसके बाद आपको ब्रांच में समय की बचत होगी और आप जल्दी ही सरेंडर कर सकते है। हम आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना बताते है। आप फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म को खुद से भर सकते है भरने के बाद आप ब्रांच में जाकर उसे सबमिट कर सकते है।
Axis Max life Insurance Surrender Forms Download
Surrender करने की प्रक्रिया -
- Axis Max Life Insurance के अधिकृत वेबसाइट पर जाएं।
- अब Content Us में कस्टमर सर्विस वाले सेक्शन पर।
- वह आप अपना State, Zip Code, और City डालें आपके नजदीकी शहर में जो ब्रांच है वह दिख जाएगा।
- नजदीकी ब्रांच में पॉलिसी होल्डर का जाना अति आवश्यक है।
- Policy Surrender वाले काउंटर पर जाकर। आपने जो सरेंडर फॉर्म भरी है वह जमा करें या फिर इस काउंटर से आप सरेंडर फॉर्म ले सकते हैं।
- आपको दस्तावेज देना है उसमें Bound पेपर, पॉलिसी नंबर, आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट, कैंसिल चेक, और बैंक खाता पासबुक, इत्यादि मांगा जा सकता है।
आशा करता हूं कि आप जो है सरेंडर से जुड़ी सारी जानकारी ले चुके होंगे और आपके सभी जानकारी सही मिली होगी। एक बात का ध्यान रखें कि जब तक आपकी पॉलिसी पूर्ण रूप से सरेंडर नहीं होती है तब तक Surrender Status को चेक जरूर करते रहे। क्योंकि पूर्ण रूप से पॉलिसी सरेंडर होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
निष्कर्ष -
आपने आज के आर्टिकल्स में सिखा की सरेंडर वैल्यू क्या होता है। आपको सेरेंडर कैसे करना है। आशा करता हूं कि आपको पूरी जानकारी सही मिली होगी फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे फीडबैक दे सकते है।

.png)
