दोस्तों अगर आप सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस ले लिए है जिसमें आपको OPD की सुविधा नहीं दी जाती है। तो आपको दिक्कत तब आएगी। जब आपको मामूली सा कोई बीमारी होगी। जिससे आपको अस्पताल में भर्ती होने का नौबत तो नहीं आता है परंतु इलाज के दौरान अच्छा पैसा खर्च होता है। वहीं अगर आप ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेते है। जिसमें आपको OPD की भी सुविधा दी जाती है तो आपके इस खर्च के कुछ प्रतिशत तक इन्शुरन्स.कंपनी के तरफ से Cover मिल जाता है।
दोस्तों आज हम आपको 2 बहरीन OPD हेल्थ इंश्योरेंस बताएंगे। जो कि अभी वर्तमान समय में मार्केट में धूम मचा के रखा है। हम आपको इसके फायदे और विशेषता बताएं। उसके बाद आप खुद से निर्णय ले सकते हो कि यह हेल्थ इंश्योरेंस आपको लेना है या नहीं लेना है। या फिर आप किसी विशेषज्ञ से इन दो हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बात कर सकते हो विशेषज्ञ का राय विचार जानने के बाद हेल्थ इंश्योरेंस लेने की आप सोच सकते है।
OPD क्या होता है?
OPD का पूरा नाम Outpatient Department होता है। सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस में आपको कवर तब मिलता है। जब आप हॉस्पिटल में 24 घंटे या उससे ज्यादा के लिए भर्ती होते है। तब आपको इंश्योरेंस कंपनी कवर करती है। परंतु लोग OPD प्लान इसलिए लेते है क्योंकि इसमें अगर आपको मामूली सा बुखार भी होता है और आपको भर्ती होने की नौबत नहीं होती है फिर भी आपको डॉक्टर से मिलने का फीस, Diagnostic Tests, और दवाइयां के खर्च को कवर किया जाता है।
Best OPD हेल्थ इंश्योरेंस
दोस्तों आज हम Niva Bupa के Aspire Plan और HDFC ERGO के OPD हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में आपको बताने वाले है। उनकी बेनिफिट और विशेषता को अच्छे से समझिए। नीचे दिए गए पॉइंट्स को अच्छे से समझिए।
1. Niva Bupa Aspire Plan
यह इंश्योरेंस लेने पर आपको OPD की सुविधा मिल जाती है। यह आपके लिए एक बेहतरीन OPD वाला हेल्थ इंश्योरेंस हो सकता है। हम इसकी मुख्य विशेषता आपको बता रहे है। जिसे आप अच्छे से समझिए। वैसे Niva Bupa के OPD कई प्लान हो सकते है। हम Aspire Plan प्लान के बारे में आपको बता देते है। क्योंकि यह इनका OPD मुख्य प्लान में से एक है।
Wallet
Niva Bupa Aspire Plan लेने से सबसे बड़ी बात यह की एक विशेष वॉलेट का आपका अधिकार देते है। जहां पर आप अपने कवर के पैसे मंगा सकते है। Carry Forward Benefits के तहत इस साल अगर आपने वॉलेट का पैसा इस्तेमाल नहीं किया तो बचा हुआ बैलेंस अगले साल वॉलेट में जुड़ जाएगा।
Network Hospital
पूरे भारत में उनके 10,000 से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल और क्लीनिक है। जहां पर आप अपनी बीमारी का इलाज करवाते है तो आपका इलाज के दौरान बिल इंश्योरेंस कंपनी डायरेक्ट सेटलमेंट कर लेता है।
Unlimited Tele - Congratulations
आपको अगर ऐसा लगता है कि यह हमारी जो छोटी समस्या है वह गंभीर हो सकता है। तो आप देश के टॉप डॉक्टर से ऑडियो या वीडियो कॉल कांफ्रेंस में असीमित बार मुफ्त की सलाह ले सकते है। इसका भी आपको कवर मिल जाता है। अपनी बीमारी के बारे में बताइए वह आपको बेहतर इलाज की सुविधा बता देंगे।
2. HDFC ERGO
दोस्तों अब हम बात करने वाले HDFC ERGO के बारे में यह भी एक शानदार OPD प्लान आपके लिए हो सकता है। हम इसकी विशेषता और जानकारी आपको बताते है।
Cover
HDFC ERGO दो तरह से कवर करता है। हम आपको उनके दोनों ऑप्शन को बता रहे है। इसके और भी कई अन्य प्लान हो सकता है। परंतु यह दो मुख्य प्लान की हम आपको विशेषता बता रहे है।
(i) Day2Day Care Plan
ये स्पेशल OPD के लिए ही बनाया गया हेल्थ इंश्योरेंस है। जिसमें आपको OPD की सभी फैसिलिटी मिलती है।
(ii) My Health सुरक्षा
इसमें पॉलिसी के अंदर OPD को जोड़ा जाता है। Add On किया जाता है जिसमें आपको अतिरिक्त कवर मिलता है। अस्पताल के बाहर होने वाले खर्च को कवर करता है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यह इंडिविजुअल और पूरे परिवार को OPD कवर करता है। यह दोनों प्रकार से काम करता है। आप इसे आपके प्लान में जोड़ा जाता है l
Optima Secure
यह इस प्लान को सबसे लोकप्रिय प्लान बनता है। इसमें आपको 4x Cover मिल सकता है। आपकी बीमा चार गुना तक पहुंच सकता है।
क्लेम
हम आपको बताते है कि आप क्लेम कैसे कर सकते है। दोनों प्लान में Cashless और Reimbursement दोनों प्रकार का क्लेम एक जैसा ही आपको मिल जाता है।
Cashless
जब भी आपको कोई मामूली बीमारी होती है जैसे बुखार और आप डॉक्टर के पास जाते हो तो आपको जो कवर जो मिलता है वह कैशलेस मिल जाता है। यानी कि आपका उनके नेटवर्क हॉस्पिटल में जाकर इलाज करवाते हो तो कवर के जितने भी खर्च होते है। वह अपने नेटवर्क हॉस्पिटल के साथ बिल सेटलमेंट कर लेता है। यानी कि आपको अपनी जेब से पैसे देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
Reimbursement
अगर आप उनके नेटवर्क हॉस्पिटल में नहीं जाते हो। और इलाज के दौरान आपके जितने भी खर्च होते है। उसके बिल आपको संभाल के रखना होते है और इलाज पूरा हो जाने के बाद आप बिल इंश्योरेंस कंपनी को प्रस्तुत करते हो और आपको कवर का पैसा मिल जाता है।
Coverage
इन दोनों प्लान के अंतर्गत आपको इलाज के दौरान क्या-क्या कवर मिलने वाला है। दोनों इंश्योरेंस कंपनी में कवर जो आपको किया जाएगा। वह लगभग बराबर ही है। नीचे आपको List के माध्यम से सूचित किया गया है।
Doctor Consultation- डॉक्टर को मिलने से पहले आपको वहां का अपॉइंटमेंट लेना होता है। जिसमें कंसल्टेशन फीस होती है। आपको डॉक्टर का फीस कवर किया जाएगा।
General Physician - General Physician और विशेषज्ञ का फीस भी कवर होगा।
Diagnostic Tests - ब्लड टेस्ट एक्स-रे, MRI और अन्य लैब टेस्ट फीस।
Pharmacy - डॉक्टर के द्वारा लिखी गई दवाओं और VACCINE का खर्च कवर किया जाएगा।
Dental & Vision - दांत और आंखों के इलाज के लिए भी कवर किया जाता है।
ध्यान रखें
कुछ बातें आपको ध्यान रखनी होती है। जो हम नीचे आपको बताने जा रहे है। यह गलती अगर आप करते है तो दोनों इंश्योरेंस कंपनियां आपको कवर नहीं करेंगे।
- प्रिस्क्रिप्शन - बिना डॉक्टर के लिखे पर्चे से दवा अगर आप कहीं से लेते है या अपने मन से लेते है। तो इस खर्च को इंश्योरेंस कंपनियां कवर नहीं करेंगे।
- इंश्योरेंस के टर्म्स एंड कंडीशन जरूर पढ़ें। जिसमें यह लिखा हो सकता है कि हमारे नेटवर्क हॉस्पिटल में अगर आप इलाज करवाते है तो ही कवर किया जायेगा।
- कुछ केस में ऐसा भी होता है कि आपको 2 साल तक प्रीमियम भरने के बाद OPD की फैसिलिटी मिलेगी। तो टर्म और कंडीशन में इस चीज को भी देखें।
नोट:
कई ऐसी बीमारियां और दवाइयां, टेस्ट, या VACCINE हो सकते है जो आपको OPD के दौरान कवर नहीं किया जा सकता है। यह पूर्ण रूप से इंश्योरेंस कंपनी के नियम और शर्तों पर निर्भर करता है। इसलिए पॉलिसी लेते समय नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें। उसे हिसाब से आप तैयार रहे या उस हिसाब से आप पॉलिसी लेने के लिए निर्णय ले।
Disclaimer -
इस लेख में दी गई जानकारी केवल शिक्षणात्मक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। मैं कोई लाइसेंस प्राप्त बीमा एजेंट या वित्तीय सलाहकार नहीं हूं। इंश्योरेंस प्लान के नियम और शर्तें और प्रीमियम समय-समय पर बदलते रहते है। कोई भी पॉलिसी खरीदने से पहले कृपया पॉलिसी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़े और किसी विशेषज्ञ का राय विचार जरूर ले। इंश्योरेंस लेना एक वित्तीय जोखिम हो सकता है।


