दोस्तों आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे है और सब कुछ सही चल रहा है और अचानक से आपके मोबाइल पर कोई msg (संदेश) आता है जिसमें Arcil का जिक्र रहता है। आप घबरा जाते हो कि मैं क्रेडिट कार्ड उपयोग कर रहा हूं तो आखिर मुझे Arcil की तरफ से क्रेडिट कार्ड से जुड़ा संदेश क्यों आ रहा है। यह क्रेडिट कार्ड धारक को के लिए यह परेशान होने वाली चीज भी है। आज Arcil Credit Card details in Hindi पर बात करने वाले है।
अपने क्रेडिट कार्ड किसी बैंक या वित्तीय एप्लीकेशन से लिया है और आपको उस बैंक के तरफ से क्रेडिट कार्ड का बिल के चुकाना या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी का संदेश या कॉल आपको बैंक की तरफ से नहीं आता है तो लाजमी है कि आप तुरंत घबरा जाते है। दोस्तों अगर आपको क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने को लेकर Arcil के तरफ से कोई संदेश या कॉल आया है और आप परेशान है तो आप परेशान मत होइए। आज हम Arcil के बारे में ही बात करने वाले है कि यह क्या है और आपको इसका संदेश या कॉल क्यों आता है।
Arcil का संदेश क्या आता है?
दोस्तों सबसे पहले आपको यह जाना चाहिए कि Arcil का संदेश क्रेडिट कार्ड धारक को क्यों आता है और क्या संदेश आ सकता है। दोस्तों अगर आप किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड लिए है और क्रेडिट कार्ड लेने के बाद आप लापरवाही बरत रहे है। जैसे आप क्रेडिट कार्ड का बिल का भुगतान नहीं कर रहे हो। बैंक के तरफ से बार-बार आपको कॉल या मैसेज आ रहा है। फिर भी आप क्रेडिट कार्ड का बिल का भुगतान नहीं कर रहे हो और आपका बिल बहुत ज्यादा हो चुका है।
ऐसी स्थिति में आप जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड लिए उस बैंक को लगता है कि आपका जो बिल का राशि जो बकाया है वह फंस चुका है या बैंक को लगता है कि यह पैसा आप उनको शायद नहीं दोगे। तो ऐसी स्थिति में बैंक क्रेडिट कार्ड के बिल की वसूली के लिए Arcil को जिम्मेदारी देता है या फिर यु कहे कि वह बिल की राशि वसूली के लिए Arcil को बेच देता है। साधारण भाषा में समझिए कि अगर आप किसी बैंक के द्वारा क्रेडिट कार्ड लेते है। उस क्रेडिट कार्ड का अगर आप बिल नहीं चुके है। तो बैंक आप से लड़ाई या करवाई नहीं करेगा। वह आपके क्रेडिट कार्ड बिल को वसूल करने के लिए Arcil को जिम्मेदारी दे देगा।
Arcil क्या है?
सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए Arcil क्या है? Arcil का पूरा नाम Asset Reconstruction Company (India) Limited होता है। Arcil एक ऐसा संस्था है जो बैंकों के डूबे या फंसे लोन के EMI और क्रेडिट कार्ड के BILL को वसूली के लिए खरीदना है। बैंक के द्वारा ऐसा लोन EMI या क्रेडिट कार्ड के Bill जो NPA ( Non Performing Assets) बन बन गया है। तो उस लोन के EMI और क्रेडिट कार्ड के बिल को कानूनी तरीके से वसूली करने की जिम्मेदारी Arcil को दे देता है।
यानी कि अब आपका EMI या BILL का वसूली वह बैंक नहीं करेगा जिससे आपकी संबंध है। अब Arcil सीधे आपसे बात करेगा और आपसे पैसा वसूल करेगा। अगर आप पैसे देने में नौटंकी करते है तो वह कानूनी रूप से आप पर कार्रवाई कर सकता है और कानूनी तरीके से वह आपसे वसूली करके रहेगा। आशा करता हूं कि आप समझ चुके होंगे कि Arcil क्या है और यह किस तरह से कार्य करता है।
Arcil वसूली कैसे करता है
अब हम आपको बताने जा रहे है कि Arcil वसूली कैसे करता है। हम इसकी प्रक्रिया बताते हैं कि शुरुआती प्रक्रिया यह क्या करते है अगर कोई व्यक्ति भुगतान नहीं करता है तो यह उनके खिलाफ क्या-क्या कदम उठा सकते है। अगर आप जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी Steps को ध्यान से पढ़े और समझे।
1. नोटिस
सबसे पहले Arcil ग्राहकों को उनके घर पर एक नोटिस भेजा देता है। जिसमें उनका बिल भुगतान करने के लिए 60 दिनों तक का समय दिया जाता है।
2. DRT प्रक्रिया
अगर ग्राहक को नोटिस भेजने पर वो नहीं मानता है तो ऐसी स्थिति Arcil सबसे पहले DRT प्रक्रिया को शुरू करता है। DRT का मतलब Debt Recovery Tribunal होता है। Arcil वसूली के लिए ग्राहकों पर Debt Recovery Tribunal का केस (Case) फाइल करता है। कोर्ट के माध्यम से कर्जदार की संपत्ति जब्त और बैंक खाते फ्रीज करने की कोशिश भी कर सकता है। आपको कोर्ट के तरफ से कानूनी नोटिस भी जा सकता है।
3. Auction
Arcil जो है वो RBI से मान्यता प्राप्त है और RBI के नियमों के अनुसार ही चलता है। अगर ग्राहक 60 दिनों के अंदर किसी भी तरीके का कोई भी एक्टिविटी या Arcil को संपर्क नहीं करता है। तो ऐसी स्थिति में उसकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सकता है और उसकी संपत्ति को नीलामी करके पैसा वसूल किया जा सकता है। वह कोर्ट को सभी बातें बता कर कोर्ट से आदेश लेने के बाद वह आपकी संपत्ति को नीलामी में ले जा सकता है।
4. Recovery Agents
इसका अपना रिकवरी एजेंट भी होता है जो कि RBI के नियमों का पालन करता है और यह ग्राहकों से पैसा वसूल करने के लिए सुबह के 8:00 से शाम के 7:00 तक मुलाकात करता है। नियम अनुसार आपको समझता है कि आप बिल का भुगतान 60 दिनों के अंदर कर दें।
5. CIBIL SCORE
वह आपके सिबिल स्कोर को भी काफी गिर सकता है। आपकी सिबिल स्कोर की ऐसी स्थिति हो जाएगी कि भविष्य में आपको फाइनेंशियल कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपकी भविष्य में फाइनेंसियल कंडीशन काफी खराब हो सकता है।
अब आप क्या करें
ऐसा अगर आपके साथ होता है तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए। सबसे पहले आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घबराएं नहीं आप उस बैंकों में जाएं। जिस बैंक से अपने क्रेडिट कार्ड लिया है। उस बैंक में जाकर विजिट करें उनको आपको जो संदेश कॉल यार नोटिस आया है। वह बैंक के साथ शेयर करें बैंक आपको पूरी बातें समझाएगा। अपनी सूझबूझ दिखाते हुए आप सही कदम उठाएंगे।
इसे जरुर पढ़ें -
निष्कर्ष -
आशा करता हूं कि आपको Arcil के Credit Card से जुड़ी आ रही सभी समस्याओं का पता चल गया होगा और आप चिंतित नहीं होंगे। आपको अगर इस तरह का संदेश या कॉल आता है तो आप बिल्कुल ना घबराए आप समझ जाए कि बैंक के तरफ से या कदम उठाया गया है। अब आपको अपनी काबिलियत और सूझबूझ दिखाते हुए Arcil के बातों को मानना है। हमने आपको अच्छे तरीके से समझाया है। आशा करता हूं कि आपको समझ में आ चुका होगा।


