HDFC Life Insurance के विषय पर आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण चर्चा करने वाले है। अगर आपने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में अपना पॉलिसी लिया है तो शायद इस आर्टिकल्स में कुछ पॉइंट में से एक पॉइंट्स ऐसा हो सकता है जिसे जानने के लिए यह आप इस आर्टिकल्स को पढ़ रहे होंगे। जगरुर पॉलिसी होल्डर की जागरूकता के लिए Insurance Policy में कई ऐसी छोटी-छोटी चीजों है जिसे जानना जरुरी होती है। हम नीचे आपको कुछ Queries पॉइंट देते है।
- पॉलिसी स्टेटस कैसे चेक करें l
- Premium Receipt कहां से डाउनलोड करें।
- पॉलिसी दस्तावेज कैसे डाउनलोड करें।
जिसे पॉलिसीधारक अक्सर सर्च करते रहते है। आज के आर्टिकल्स में हम आपको यह बताएंगे कि आप खुद से कैसे ये सारी चीजें देख या कर सकते है। हम आपको काफी आसान तरीके से यह सभी पॉइंट्स के बारे में बताएंगे। ताकि आप आसानी से और सही प्रक्रिया के साथ देख सके और जान सके। अगर आप इन तीन पॉइंट्स के बारे में जाना चाहते है तो इस आर्टिकल्स को पढ़िए हम आपको विस्तार से समझाने वाले है।
Policy Status कैसे Check करें?
पॉलिसी होल्डर HDFC Life Insurance से इंश्योरेंस तो लेते है। परन्तु वह अपनी पॉलिसी के स्टेटस को नहीं जान पाते है कि मेरा पॉलिसी सक्रिय है या नहीं है। तो आपको अगर खुद से चेक करना चाहते है अपनी पॉलिसी स्टेटस क्या है। तो हम आपको कुछ स्टेप में बताने जा रहे है। कैसे आसानी से आप अपने मोबाइल फोन से या लैपटॉप से घर बैठे फ्री में अपनी पॉलिसी स्टेटस को चेक कर सकते है।
1. Official website/App
आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और एप्लीकेशन पर जाकर काफी आसानी के साथ जो है अपने पॉलिसी स्टेटस को चेक कर सकते है। हम आपको नीचे कुछ स्टेप बताने जा रहे है। इस स्टेप को फॉलो करिए खुद से आप काफी आसानी से चेक कर सकते है।
- आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट या App पर जाइए।
- अब My Account में जाएं।
- ऊपर की तरफ Customer Services में Track My Application पर क्लिक करें।
- पॉलिसी नंबर, या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालें OTP वेरिफिकेशन करें।
- अब आपको Policy Summary या Status Details दिख जाएगा।
2. WhatsApp
दोस्तों आप कंपनी के व्हाट्सएप के जरिए भी आप चाटबॉट के साथ चैटिंग करके अपने पॉलिसी स्टेटस का पता लगा सकते है। कैसे नीचे समझिए।
- आप अपने Policy रजिस्टर मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप बनाएं।
- कंपनी के व्हाट्सएप नंबर 8291890569 पर HI” लिखकर भेजें।
- वहां पर मेनू में आएगा।
- मेनू में आपको पॉलिसी डिटेल या पॉलिसी स्टेटस सेलेक्ट करके भेजना है।
- आपकी पॉलिसी डिटेल सारी आ जाएगी।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
3. ईमेल (Email)
आप कंपनी को अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से EMAIL भी कर सकते है। उसमें आप Sub. में Policy Status लिखकर नीचे रीजन बताकर मेल भेज दें। आपको रिटर्न मेल में आपको प्रोसेस बता दी जाएगी। कंपनी का इस Email पर service@hdfclife.com मेल भेज दें। कंपनी को ईमेल भेजने के बाद 24 से 48 घंटे तक आपके इंतजार करना पड़ सकता है तो धैर्य जरूर रखें।
4. SMS
आप SMS के जरिए भी अपने पॉलिसी स्टेटस का पता लगा सकते है। अपने पॉलिसी रजिस्टर मोबाइल नंबर से इस 567672 नंबर पर SMS करें “POLICY STATUS” < POLICY NO.> और भेज दें। यह एसएमएस के जरिए पता लगाने वाली पद्धति थोड़ी पुरानी जरूरत हो गई है परंतु अभी भी यह काम करता है। तो आप एक बार कोशिश कर सकते हैं।
Premium Receipt Download कैसे करें?
अगर आप अपने पॉलिसी का प्रीमियम भरा रहे है तो आपको प्रीमियम भरने के बाद आपको Receipt भी डाउनलोड जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह एक प्रूफ है कि आप कंपनी को प्रीमियम भर कर दे रहे है। प्रीमियम भरने के बाद Receipt डाउनलोड करने के और भी फायदे है कि आप यह भी कभी भी कैलकुलेट कर सकते है कि अभी तक आपने कितने प्रीमियम भर दिए है।
हर पॉलिसीधारक को प्रीमियम भरने के बाद उसको अपने द्वारा भरे गए प्रीमियम के Receipt को डाउनलोड कर ही लेना चाहिए। यह IRDAI के द्वारा भी पॉलिसीधारकों को सूचित किया जाता है कि आप अपने प्रीमियम Receipt को जरूर से जरूर डाउनलोड कर ले। हम नीचे कुछ स्टेप में आपको बताने जा रहा है कैसे आप जो है प्रीमियम Receipt को डाउनलोड कैसे कर सकते है।
- HDFC Life Insurance के App या वेबसाइट पर जाएं।
- My Account में जाएं।
- अपना डिटेल्स दे कर Login करना है।
- डैशबोर्ड पर आपको Payment या Services Request दिखेगी।
- उस पर क्लिक करें अब प्रीमियम Receipt का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- आपको टैक्स सर्टिफिकेट का ऑप्शन भी दिख सकता है।
- आप फिल्टर में जिस महीने या एनुअल का Receipt डाउनलोड करना चाहते है उसका चयन करें।
- अब आप वह से Premium Receipt PDF Download कर सकते है।
नोट: आप चाहे तो इस फाइनेंशियल ईयर का पूरे एक साथ Premium Receipt PDF Download करें तो आप वो भी कर सकते है। आप हर बार प्रीमियम भरने के बाद तुरंत भी Premium Receipt PDF Download कर सकते है। यह आप अपने हिसाब से विचार कर सकते हैं या फिर आप अपनी सुविधा के अनुसार या प्रक्रिया कर सकते हैं।
Policy Documents कैसे डाउनलोड करें?
यह पॉइंट हर पॉलिसीधारक को ध्यान देने लायक है। आप एचडीएफसी से इंश्योरेंस ऑनलाइन लिए हो या फिर ऑफलाइन ले रखा है। आपको खुद से पॉलिसी के सभी दस्तावेज को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में Save करके सुरक्षित रख लेना चाहिए। खासकर जो ऑनलाइन पॉलिसी लिए है। उनको सारी प्रक्रियाएं खुद से ही करनी होती है। क्योंकि उनको सहायता के लिए कोई एजेंट नहीं होता है। क्योंकि पॉलिसी होल्डर ने खुद से ऑनलाइन पॉलिसी ली है। वैसे आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी आपके साथ हमेशा खड़ा रहता है।
तो जो ऑनलाइन पॉलिसी है उनको खुद से ध्यान रखते हुए सभी प्रकार के पॉलिसी दस्तावेज को समय पर डाउनलोड करके रख लेना चाहिए। पॉलिसी डॉक्यूमेंट को आपको डाउनलोड कैसे करना है। उसकी प्रक्रिया हम आपको बताने जा रहे है। कैसे आप ऑनलाइन काफी आसानी के साथ अपने सभी प्रकार के पॉलिसी डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करके रख सकते है।
- HDFC Life Insurance के App या वेबसाइट पर जाएं।
- My Account में जाएं।
- Login करें अब Mypolicy पर क्लिक करें।
- अपना Policy को चुने।
- Download Policy Document को देखने पर क्लिक करें।
- सुरक्षा के लिए आपसे OTP मांगा जाएगा जिसे दर्ज करने के बाद आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष -
आज के इस आर्टिकल्स में मैंने आपको बताया कि आप पॉलिसी डिटेल को कैसे खुद से चेक कर सकते है। हमने पूरे ध्यान पूर्वक इन तीनों बिंदु को अच्छे से आपको समझाया है। आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी अच्छी लगी होगी और आप बिल्कुल सही तरीके से समझ भी होंगे। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे फीडबैक दे सकते है।

